अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सोर्स- सोशल मीडिया
दिल्ली

AAP PAC Meeting: पुनर्गठन के बाद आप PAC की पहली बैठक, केजरीवाल-सिसोदिया और भगवंत मान ने बनाई चुनावी रणनीति

AAP PAC Meeting Delhi: दिल्ली में AAP की पुनर्गठित PAC की पहली बैठक की गई। बैठक में UPI, फर्जी वोट और आगामी पंजाब चुनाव, ब्रिक्स बैठक जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

अमन मौर्या

Manish Sisodia Arvind Kejriwal AAP Meeting: आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (पीएसी) की 17 सितम्बर, 2026 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पहली महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस समिति का गठन हाल ही में आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में किया गया था। पुनर्गठित के बाद समिति की यह पहली बैठक है।

इस बैठक में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भरद्वाज, पंजाब सीएम भगवंत मान और मंत्री हरपाल सिंह चीमा जैसे नेता शामिल हुए। बैठक में यूपीआई, ब्रिक्स बैठक और SIR के साथ-साथ गोवा, गुजरात के विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई।

अरविंद केजरीवाल बनाए गए कन्वेनर

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, AAP की पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) का पुनर्गठन किया गया, जिसमें अरविंद केजरीवाल को कन्वेनर बनाया गया और नए सदस्य शामिल किए गए।

उन्होंने बताया कि इस नई PAC की पहली बैठक में राजस्थान के बारां में मिली अप्रत्याशित जीत और वहां के लोगों द्वारा भाजपा की नीतियों को नकारे जाने पर चर्चा हुई इससे उम्मीद जगी है कि भाजपा का एक मजबूत विकल्प उभर रहा है, जिसकी लोग सक्रिय रूप से तलाश कर रहे हैं।

ट्रंप के दबाव में UPI पर लगा शुल्क: मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के लोग सरकार को वापस लाना चाहते हैं, जबकि गोवा और गुजरात के लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि PAC ने UPI पर भी चर्चा की। देश भर के लोग UPI को लेकर सरकार के फैसले से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं यह फैसला ट्रंप के दबाव में लिया गया था। इसके कारण अब उन्हें अपना ही पैसा खर्च करने के लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यह फैसला ट्रंप के दबाव में लिया।

दिल्ली में वोटों के फर्जीवाड़े का आरोप

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप नेता ने कहा कि आज एक और महत्वपूर्ण चर्चा मीडिया रिपोर्ट में हुए उस खुलासे पर हुई कि कैसे भाजपा ने पिछले दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान SIR और फर्जी वोटों का खेल खेला था। हमें देखना होगा कि चुनाव आयोग इस मामले पर क्या संज्ञान लेता है।

पंजाब के लोग भगवंत मान से खुश: AAP

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आप नेता ने कहा कि हम पंजाब चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लोग भगवंत मान की सरकार के काम से बहुत खुश हैं और उसे सत्ता में वापस लाना चाहते हैं। वे भगवंत मान को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।

पंजाब के लोग यह भी जानते हैं कि अगर किसी वजह से भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं रहते हैं तो पुरानी पार्टियां जिन्होंने नशीली दवाओं की समस्या फैलाई, जनता का पैसा लूटा, रोजगार के मामले में बेईमानी की और व्यापारियों को लूटा, वापस आ जाएंगी।

हमें मजबूर न करें... मणिपुर में राहत शिविरों में मौतों पर भड़के CJI सूर्यकांत, बोले- राज्य को देना होगा जवाब

एन चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, बोर्ड ने 5 साल के नए कार्यकाल पर लगाई मुहर

40 पैसे देने से मर नहीं जाओगे… UPI चार्ज पर बोले नीति आयोग के VC अशोक लाहिड़ी, बिना टैक्स के नहीं चलती सरकार

PM Narendra Modi Birthday Live: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को तोहफा, EPFO की कवरेज सीमा 15 से 25 हजार किया गया; 51 लाख कर्मचारियों को लाभ