नागपुर में विवाहित महिला के कथित शोषण, (सोर्स: सोशल मीडिया)  
क्राइम

नागपुर धर्मांतरण-दुष्कर्म मामले का खुलासा: 8 महीने से हो रहा था विवाहिता का शोषण; छिंदवाड़ा का मौलाना फरार

Nagpur Crime News: नागपुर में विवाहित महिला के कथित शोषण और धर्मांतरण के दबाव के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पिछले 8 महीने से शोषण होने की बात सामने आई है।

अंकिता पटेल

Nagpur Woman Assault Case: नागपुर जिले के वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाकर विवाहित महिला को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किए जाने और धर्मातरण के लिए दबाव डालने के मामले में सोनेगांव पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि पिछले 8 महीने से विवाहिता का शोषण किया जा रहा था। इस मामले में तामिया, छिंदवाड़ा का मौलाना हजरत अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

छानबीन में जुटी पुलिस

पीड़िता की शिकायत के बाद रविवार को यह मामला सामने आया। पकड़े गए आरोपियों में ब्राम्हणी फाटा, कलमेश्वर निवासी अयाज ताज मदारे (26) और आमीन शेख (30) का समावेश है। न्यायालय ने दोनों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विवाहिता की तरह ही और भी महिलाओं को आरोपियों ने अपने जाल में फंसाया या नहीं।

धर्म परिवर्तन का दबाव, ब्लैकमेलिंग और उगाही का आरोप; जांच तेज

प्रारंभिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार महिला का शोषण पिछले 8 महीनों से किया जा रहा था। कुछ दिन पहले छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र के मौलाना ने महिला पर कलमा पढ़कर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया था। धर्मांतरण नहीं करने पर उसके साथ बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी।

आरोपियों ने महिला से करीब 3 लाख रुपये की उगाही भी की। मौलाना की गिरफ्तारी के लिए सोनेगांव पुलिस की टीम तामिया में डेरा डाले हुए है। स्थानीय पुलिस की मदद से उसके संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी