पालघर में हत्या (कंसेप्ट फोटो) 
क्राइम

तार से घोंटा गला...फिर शरीर को पटका, पालघर में 15 साल के बेटे की हत्या कर पिता ने किया सुसाइड

Palghar Crime News: पालघर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पालघर में एक पिता ने अपने ही बेटे की क्रूरता से हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया।

प्रिया जैस

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। जानकारी है कि पालघर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही बेटे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी और फिर खुद भी खुदकुशी कर ली। इस घटना से इलाके में मातम पसर गया है। पालघर में एक व्यक्ति ने अपने 15 वर्षीय बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार को आदिवासी बहुल जव्हार तालुका के पिंपलशेत गांव में हुई। पुलिस उप-निरीक्षक अनिल दिघोले ने बताया कि शरद भोये (40) बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन उपक्रम (बेस्ट) में परिचालक के पद पर काम करता था और उसे निलंबित कर दिया गया था।

नौकरी से पिता निलंबित

उन्होंने बताया कि शरद पिछले तीन महीने से काम से निलंबित किया जा चुका था जिसके कारण वह अवसाद में था। उन्होंने बताया कि भोये ने अपने बेटे भावेश की तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। प्राथमिक जांच के अनुसार, शरद ने बुधवार दोपहर को स्कूल से लौटे अपने बेटे का गला घोंट दिया और उसके शरीर को जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शरद ने घर के एक अन्य कमरे में छत से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि भोये के पिता ने दोनों के शव देखे और तत्काल अधिकारियों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है।

पालघर में हुआ अन्य हत्याकांड

महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपराध का यह पहला मामला नहीं। इससे कुछ दिन पहले ही पालघर में एक सूटकेस के अंदर धड़ से रहित महिला का सिर मिला था, जिस पर पुलिस ने जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया था कि गुरुवार शाम को विरार इलाके में पीरकुंडा दरगाह के पास धड़ से रहित महिला का सिर मिला था। उन्होंने बताया था कि कुछ स्थानीय बच्चों को एक लावारिस सूटकेस मिला और उन्होंने उत्सुकता के कारण इसे खोला और इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत