छत्तीसगढ़ में 4 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान (सोर्स- सोशल मीडिया )
छत्तीसगढ़

रातें होंगी और सर्द, छत्तीसगढ़ में 4 डिग्री तक लुढ़केगा तापमान, जानें मौसम का हाल

Raipur Weather Today: आने वाले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने के आसार।

  • तापमान में गिरावट से सुबह और रात में बढ़ेगी ठंड।

  • पेण्ड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज।

  • जगदलपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड।

  • रायपुर में 25 नवंबर को आसमान साफ रहने और तापमान 30/19 डिग्री रहने का अनुमान।

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में सर्दी अब धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। इसका सीधा असर सुबह और रात की ठंड पर दिखाई देगा। खासकर देर रात और सुबह जल्दी घर से निकलने वालों को ठिठुरन ज्यादा महसूस हो सकती है।

दो दिन में गिरेगा पारा, फिर स्थिर रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट होने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यानी आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने के बाद मौसम का मिजाज लगभग स्थिर रह सकता है।

बीते दिनों प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। फिलहाल किसी सक्रिय मौसमी तंत्र का प्रभाव नहीं है और न ही विभाग ने कोई मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है।

पेण्ड्रा में सबसे कम तापमान, जगदलपुर सबसे गर्म

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान जगदलपुर में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। तापमान के इन आंकड़ों से प्रदेश में रात की ठंड का असर साफ दिखाई देने लगा है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में बुधवार, 25 नवंबर 2026 को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में धूप खिलने की संभावना है, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार