सरगुजा पॉप पॉप क्रैकर दुर्घटना सोर्स - नवभारत लाइव
सरगुजा (अंबिकापुर)

सरगुजा में दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, पॉप-पॉप पटाखा चबाने से बच्चे की मौत

Surguja Pop Pop Cracker Accident : सरगुजा के सीतापुर में डेढ़ साल के बच्चे ने लहसुन पटाखा मुंह में रखकर चबा लिया, विस्फोट होने से उसकी मौत हो गई।

ऐश्वर्या द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • मुंह में पटाखा फटने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत

  • लहसुन बम चबाना मासूम के लिए बना जानलेवा हादसा

  • सरगुजा में पटाखे से खेलते समय चली गई मासूम की जान

  • दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, अस्पताल में तोड़ा दम

  • बच्चों को पटाखों से दूर रखें, एक चूक पड़ी भारी

Surguja Firecracker Burst In Mouth : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे ने खेल-खेल में लहसुन पटाखा मुंह में डालकर चबा लिया। पटाखा मुंह के अंदर ही तेज आवाज के साथ फट गया। इस हादसे में बच्चे के मुंह की अंदरूनी नसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान अत्यधिक खून बहने से मासूम की मौत हो गई।

खेल-खेल में हुआ बड़ा हादसा

यह दुखद मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के नवापारा इलाके का है। जानकारी के अनुसार बच्चे के पिता दिवाली के लिए पटाखे खरीदकर घर लाए थे। इन पटाखों में बच्चों के खेलने वाले पॉप-पॉप लहसुन बम भी रखे थे। घर में खेलते समय डेढ़ साल के बच्चे के हाथ पटाखों का पैकेट लग गया। मासूम ने नासमझी में एक लहसुन बम निकालकर अपने मुंह में डाल लिया।

मुंह में फट गया लहसुन बम

बच्चा पटाखे को टॉफी या खाने की चीज समझकर चबाने लगा। दांतों का दबाव पड़ते ही लहसुन पटाखा मुंह के अंदर ही फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि बच्चे के मुंह में गंभीर चोटें आईं। अंदरूनी नसें फटने के कारण उसके मुंह से लगातार खून बहने लगा। बच्चे की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर दौड़े और उसे संभाला।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घबराए परिजन घायल बच्चे को तत्काल सीतापुर के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने मासूम को बचाने की हर संभव कोशिश की। लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।

बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे ने एक बार फिर अभिभावकों की लापरवाही और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। छोटे बच्चे अक्सर रंग-बिरंगे पटाखों को खाने की चीज समझ लेते हैं। पॉप-पॉप या लहसुन बम जैसे पटाखे हल्के दबाव से भी फट जाते हैं। इसलिए इन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखना बेहद जरूरी है।

Story by - Sanjay Rajak

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम

पंजाब में AAP को झटका, सुखदीप सिंह चीना ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

दुनियाभर में Microsoft, Outlook और Teams की सेवाएं फिर से बहाल, करीब 7 घंटे से था सर्वर डाउन