महादेव सट्टा ऐप मामला: जेल में बंद मोहित सोमानी के रायपुर स्थित घर पर CBI की छापेमारी

Mahadev Satta App Case : महादेव सट्टा ऐप केस में सीबीआई ने रायपुर की समता कॉलोनी स्थित मोहित सोमानी के घर छापा मारा, वहीं सौरभ चंद्राकर कोर्ट में पेश होंगे।
Mahadev Satta App Case Raipur CBI Raid
रायपुर सीबीआई रेडसोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • महादेव सट्टा ऐप केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन शुरू।

  • रायपुर की समता कॉलोनी में मोहित सोमानी के घर छापा।

  • प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज ईडी स्पेशल कोर्ट में पेशी।

  • गोवा से गिरफ्तार हुआ था सट्टा ऐप का आरोपी मोहित।

  • जांच एजेंसियों ने सट्टा नेटवर्क के खिलाफ शिकंजा कसा।

Mahadev Satta App Case Raipur CBI Raid : महादेव सट्टा ऐप केस में जांच एजेंसियों का एक्शन तेज हो गया है। सीबीआई ने आज शुक्रवार को रायपुर की समता कॉलोनी में छापा मारा। यह कार्रवाई जेल में बंद आरोपी मोहित सोमानी के घर हुई। दूसरी ओर, प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को आज ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद ईडी उसकी कस्टोडियल रिमांड मांगेगी।

समता कॉलोनी में चली जांच

सीबीआई की टीम सुबह ही मोहित सोमानी के आवास पर पहुंच गई थी। अधिकारियों ने घर के अंदर दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की तलाश शुरू की। जांच एजेंसी को मोहित पर सट्टा नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। उस पर प्रमोटर से सट्टा ऐप की आईडी लेकर आगे बेचने का संदेह है।

गोवा से हुई थी गिरफ्तारी

मोहित सोमानी फिलहाल रायगढ़ की जेल में बंद है। इससे पहले रायगढ़ पुलिस ने उसे गोवा से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वह न्यायिक हिरासत में जेल के अंदर है। अब इस मामले की जांच सीबीआई के पास होने से कार्रवाई आगे बढ़ी है। हालांकि, रायपुर में छापेमारी के दौरान क्या मिला, यह अभी साफ नहीं है। जांच टीम ने अब तक किसी नए तथ्य का खुलासा नहीं किया है।

सौरभ की कोर्ट में पेशी आज

इस पूरे सट्टा नेटवर्क के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर पर भी शिकंजा कस रहा है। सौरभ की गिरफ्तारी के बाद से ही जांच एजेंसियां काफी सक्रिय हैं। एजेंसियां अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका खंगाल रही हैं। मोहित के घर हुई दबिश को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

जेल में बंद सौरभ चंद्राकर को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस की टीम उसे प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर जेल से लेकर निकलेगी। उसे प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Mahadev Satta App Case Raipur CBI Raid
16 राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कारों वाले जगदलपुर के नगरनार प्लांट में श्रमिक की मौत, SIT जांच की मांग

ईडी मांगेगी कस्टोडियल रिमांड

इससे पहले सौरभ की पेशी को लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। सीबीआई कोर्ट से आवेदन खारिज होने के बाद ईडी ने नया कदम उठाया। जांच एजेंसी ने पीएमएलए स्पेशल कोर्ट में आवेदन लगाया था।

अदालत ने ईडी के इस आवेदन को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद आज सौरभ की पेशी तय हुई है। पेशी के बाद ईडी की टीम कोर्ट से उसकी कस्टोडियल रिमांड मांगेगी। रिमांड मिलने पर सट्टा ऐप के पैसों के लेनदेन पर पूछताछ होगी।

Mahadev Satta App Case Raipur CBI Raid
रायपुर के भनपुरी में गजराज पॉलीमर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, रातभर चला रेस्क्यू