सरगुजा में हाथी के शावक का शव मिलने से मचा हड़कंप, 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही मौत

Elephant Carcass Found : सरगुजा संभाग में हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सूरजपुर जिले के गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक हाथी के शावक का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
Elephant carcass found
सरगुजा संभाग में हाथियों की मौतसोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • हाथी के शावक का शव मिलने से मचा हड़कंप।

  • 2 से 3 दिन पुरानी बताई जा रही मौत।

  • गुरू घासीदास टाइगर रिजर्व के बिहारपुर क्षेत्र का है मामला।

  • दो दिन पहले भी उदयपुर वन परिक्षेत्र में मिला था हाथी का शव।

  • वन्यजीव निगरानी व्यवस्था को लेकर उठे सवाल।

Deaths of Elephants in Surguja Division : छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में हाथियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सूरजपुर जिले के गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक हाथी के शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

शावक की उम्र करीब 2 से 3 साल बताई जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, शव दो से तीन दिन पुराना हो सकता है। फिलहाल हाथी के शावक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जंगल के पास सड़क किनारे मिला शावक का शव

मामला गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व के बिहारपुर क्षेत्र का है। बताया जाता है कि मोहरसोप-कछवारी मुख्य मार्ग के किनारे जुडवनिया लालमाटी जंगल के पास हाथी के शावक का शव मिला। स्थानीय स्तर पर इसकी जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। विभाग की टीम अब शावक की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Elephant carcass found
दुर्ग जिले की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 12.63 लाख मतदाता शामिल, नाम जांचने का मिला मौका

दो दिन पहले उदयपुर में भी मिला था हाथी का शव

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में भी एक हाथी का शव मिला था। बताया जा रहा है कि 17 हाथियों का एक दल उदयपुर क्षेत्र में पहुंचा था। इनमें से 15 हाथियों के वापस लौटने की जानकारी सामने आई थी, जबकि दो हाथी दल से बिछड़कर जंगल में विचरण कर रहे थे। अब उदयपुर के बाद सूरजपुर में हाथी के शावक का शव मिलने से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है।

Elephant carcass found
बिलासपुर में ATM से छेड़छाड़ कर 80 हजार की हेराफेरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

मौत की वजह जानने में जुटा वन विभाग

फिलहाल हाथी के शावक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। उदयपुर और सूरजपुर में हुई दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह भी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वन विभाग की जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।