सरगुजा में वन विभाग का ऑपरेशन जारी (सोर्स - नवभारत लाइव)
सरगुजा (अंबिकापुर)

कहां छिपा है कबरा? 17 हाथियों के दल में शामिल होने की आशंका, सरगुजा में वन विभाग का ऑपरेशन जारी

Surguja Kabra Elephant Terror: अधिकारियों और रेस्क्यू टीम ने रातभर उदयपुर में ही डेरा जमाए रखा। शनिवार सुबह होते ही एलिफेंट ट्रैकर्स की मदद से कबरा की लोकेशन तलाशने का अभियान दोबारा शुरू किया गया।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • सरगुजा में ऑपरेशन कबरा जारी।

  • कबरा के 17 हाथियों के एक दल में शामिल होने की आशंका।

  • कबरा के बीच द्वंद्व होने की जानकारी मिल रही है।

  • अनहोनी की आशंका के चलते 15 स्कूलों में छुट्टी घोषित।

Surguja Kabra Elephant Operation: सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में उत्पाती हाथी कबरा को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग का अभियान दूसरे दिन भी जारी है। शुक्रवार को पूरे दिन चले सघन ऑपरेशन के बावजूद वन विभाग की टीम हाथी को ट्रेंकुलाइज करने में सफल नहीं हो सकी। इसके बाद अधिकारियों और रेस्क्यू टीम ने रातभर उदयपुर में ही डेरा जमाए रखा। शनिवार सुबह होते ही एलिफेंट ट्रैकर्स की मदद से कबरा की लोकेशन तलाशने का अभियान दोबारा शुरू किया गया।

हाथियों के साथ कबरा के बीच द्वंद्व

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कबरा के 17 हाथियों के एक दल में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। दल के अन्य हाथियों के साथ कबरा के बीच द्वंद्व होने की जानकारी भी सामने आई है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन को और चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। वन विभाग की टीम हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है, ताकि सही मौका मिलते ही उसे सुरक्षित तरीके से काबू किया जा सके।

आज फिर होगी ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश

कबरा को सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग की टीम आज एक बार फिर पूरी तैयारी के साथ अभियान चलाएगी। इस दौरान कुमकी हाथी तीरथ, विशेषज्ञ डॉक्टरों और वाइल्ड लाइफ टीम की मदद ली जाएगी। टीम की कोशिश है कि हाथी को बिना किसी नुकसान के ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए।

स्कूलों में घोषित की गई छुट्टी

हाथी की मौजूदगी को देखते हुए प्रशासन और वन विभाग ने एहतियाती कदम उठाए हैं। सायर और कुदरबसवार इलाके के आसपास संचालित करीब 14 से 15 स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने और हाथी के करीब नहीं जाने की सलाह दी गई है। फिलहाल वन विभाग की टीम लगातार हाथी की लोकेशन ट्रैक कर रही है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दूसरे दिन चल रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कबरा को सुरक्षित पकड़ने में टीम कितनी सफल हो पाती है।

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना, 15 दिन में 50% तक बढ़ा किराया

जाकिर नाइक के IRF पर तीसरी बार प्रतिबंध क्यों लगा? जानिए 2016 से अब तक क्या-क्या हुआ