नागझिरा में बाघ की मौत पर वन विभाग की कार्रवाई, पोस्टमार्टम के बाद फोरेंसिक जांच जारी

Nagzira Wildlife Sanctuary: नागझिरा वन परिक्षेत्र के थाडेझरी बीट अंतर्गत बोहुंदा गांव के पास खेत में 4 वर्षीय नर बाघ T-39 मृत मिला। शरीर पर झुलसने के निशान से करंट व शिकार का संदेह, जांच जारी।
Gondia Bhandara Nagzira Tiger T39 Dead
बाघ का शवसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नागझिरा के थाडेझरी बीट में बोहुंदा गांव के पास मिला नर बाघ का शव।

  • मृत बाघ की पहचान टी-39 के रूप में हुई, उम्र करीब चार वर्ष।

  • शरीर और पास के खेत में मिले निशान के आधार पर करंट से मौत की आशंका।

Gondia Bhandara Nagzira Tiger T39 Dead: नागझिरा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 99, थाडेझरी बीट अंतर्गत बोहुंदा गांव के पास जंगल से लगे खेत में बुधवार को एक नर बाघ मृत अवस्था में मिला। बाघ की पहचान टी-39 के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 4 वर्ष बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत बिजली का करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। बाघ की मौत को लेकर शिकार का भी संदेह है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व के रिकॉर्ड और पहचान चिह्नों के आधार पर मृत बाघ कोका नामक बाघिन की संतान होने की संभावना है।

नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य महाराष्ट्र के गोंदिया और भंडारा जिलों में

घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान बाघ के शरीर पर बिजली के करंट से झुलसने के निशान मिले हैं। वहीं पास के खेत में भी विद्युत प्रवाह से संबंधित निशान पाए गए हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर करंट लगने से बाघ की मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

नागझिरा वन्यजीव अभयारण्य महाराष्ट्र के गोंदिया और भंडारा जिलों में स्थित एक महत्वपूर्ण जैव विविधता क्षेत्र है। यह परिक्षेत्र बाघों, तेंदुओं और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, खेतों के आसपास अवैध बिजली के तारों और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं वन्यजीव सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई हैं।

Gondia Bhandara Nagzira Tiger T39 Dead
सोनिया गांधी की आत्मकथा पर भाजपा का निशाना, त्याग की छवि और प्रधानमंत्री पद की महत्वाकांक्षा पर उठाए सवाल

फोरेंसिक रिपोर्ट में स्पष्ट होगा कारण

बाघ का पोस्टमार्टम किया गया है। फोरेंसिक जांच के लिए आवश्यक नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

संदिग्धों से पूछताछ, कुछ हिरासत में मामले में वन विभाग की ओर से संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। हालांकि मामले में किसी की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।