जगदलपुर बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, 6 दिन तक दबा रहा मामला, पुलिस तलाश में जुटी

Children Escaped In Jagdalpur : जगदलपुर बाल संप्रेक्षण गृह से धनतेरस पर पांच बच्चे ग्रिल तोड़कर फरार हो गए, छह दिन बाद मामला खुलने पर सुरक्षा पर सवाल उठे।
Jagdalpur Juvenile Home Escape
जगदलपुर जुवेनाइल होम एस्केपसोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • पूजा में व्यस्त रहा स्टाफ, ग्रिल तोड़कर भागे पांच बच्चे।

  • बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा पर खड़े हुए गंभीर सवाल।

  • छह दिन तक क्यों दबाया गया बच्चों के भागने का मामला?

  • एक संविदा कर्मी के भरोसे चल रही चार अहम संस्थाएं।

  • जगदलपुर में सुरक्षा की बड़ी चूक, पुलिस कर रही तलाश।

Jagdalpur Juvenile Home Escape : जगदलपुर की वृंदावन कॉलोनी में स्थित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दीपावली की रौनक के बीच यहां से पांच बच्चों के एक साथ भागने की घटना सामने आई है। बच्चों ने परिसर में चल रहे निर्माणाधीन भवन की खिड़की की लोहे की ग्रिल तोड़ी और बाहर निकल गए।

इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि मामला कई दिनों तक दबा रहा। धनतेरस यानी करीब 6 नवंबर को हुई यह घटना 12 नवंबर को मीडिया के सामने आई। अब सवाल उठ रहा है कि प्रबंधन ने इतने दिनों तक इस गंभीर बात को क्यों छिपाया? क्या विभागीय स्तर पर इस बड़ी लापरवाही को दबाने की कोशिश की जा रही थी?

पूजा में व्यस्त रहा पूरा स्टाफ

मिली जानकारी के मुताबिक धनतेरस के दिन संप्रेक्षण गृह में पूजा का आयोजन हो रहा था। इस दौरान वहां मौजूद स्टाफ, केयरटेकर और सुरक्षाकर्मी पूजा में पूरी तरह व्यस्त थे। इसी मौके का फायदा उठाकर पांच बच्चे निर्माणाधीन भवन की तरफ पहुंच गए। उन्होंने वहां लगी खिड़की की ग्रिल तोड़ी और आसानी से बाहर निकल गए।

पूजा खत्म होने के बाद जब बच्चों की गिनती की गई तब इस घटना का पता चला। पांच बच्चों के कम होने से पूरे प्रबंधन में हड़कंप मच गया। इसके बाद बोधघाट पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन सवाल यह है कि ग्रिल टूटने की आवाज किसी को सुनाई क्यों नहीं दी?

Jagdalpur Juvenile Home Escape
धान खरीदी से ठीक पहले भानुप्रतापपुर में किसानों का फूटा गुस्सा, मुख्य चौक पर चक्काजाम

एक कर्मी के पास चार प्रभार

इस घटना के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। चर्चा है कि एक संविदा कर्मचारी को बाल संप्रेक्षण गृह समेत चार संस्थाओं का प्रभार दिया गया है। हालांकि आधिकारिक आदेश से अभी इस बात की पुष्टि होना बाकी है।

यदि यह बात सही है तो विभाग के फैसले पर बड़ा सवाल खड़ा होता है। बाल संप्रेक्षण गृह जैसी संवेदनशील जगह पर बच्चों की सुरक्षा और देखरेख बेहद जरूरी होती है। एक अकेला व्यक्ति चार अलग-अलग संस्थाओं की निगरानी सही तरीके से कैसे कर सकता है?

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

बताया जा रहा है कि इस संप्रेक्षण गृह से बच्चों के भागने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी यहां से बच्चों के फरार होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद परिसर के निर्माणाधीन हिस्से को सुरक्षित रखने के कोई खास इंतजाम नहीं किए गए।

अब विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कई तीखे सवालों के जवाब देने होंगे। घटना की सूचना पुलिस और अधिकारियों को समय पर दी गई या नहीं, यह जांच का विषय है। फिलहाल बोधघाट पुलिस फरार हुए पांचों बच्चों की तलाश में जुटी हुई है।

Jagdalpur Juvenile Home Escape
अमूल और मदर डेयरी के बाद अब देवभोग ने भी बढ़ाए दूध के दाम, जानें आज से लागू नया रेट