छत्तीसगढ़ किराना दुकान चोरी सोर्स- नवभारत लाइव
सरगुजा (अंबिकापुर)

अंबिकापुर में महिला चोर का कारनामा, 10 दिन में किराना दुकान से उड़ाए 75 हजार, वीडियो में देखें हरकत

Ambikapur Theft Case : किराना दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। सामान खरीदने आने वाली पड़ोस की महिला पर चोरी का आरोप लगा है। महिला की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

रोहित कुमार बंछोर

Highlights

  • अंबिकापुर के किराना स्टोर में चोरी का मामला।

  • पड़ोस की महिला पर दुकान से पैसे चुराने का आरोप।

  • 10 दिनों में 5 बार चोरी की वारदात को दिया अंजाम।

  • गल्ले से करीब 70 से 75 हजार रुपये गायब।

  • सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई चोरी की वारदात।

Chhattisgarh Grocery Store Theft Case : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में किराना दुकान से लगातार हो रही चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुकान में सामान खरीदने आने वाली पड़ोस की एक महिला पर ही चोरी का आरोप लगा है। महिला की यह करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

आरोप है कि महिला ने महज 10 दिनों के भीतर पांच बार दुकान के गल्ले से पैसे निकाले और करीब 70 से 75 हजार रुपये पार कर दिए। लगातार हो रही चोरी से परेशान दुकान संचालक ने जब सीसीटीवी कैमरे लगवाए, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।

सीसीटीवी फुटेज से खुली चोरी की पोल

पूरा मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बाबूपारा स्थित प्रकाश किराना स्टोर का है। दुकान संचालक के मुताबिक उनकी दुकान से पिछले कई महीनों से लगातार पैसे गायब हो रहे थे। शुरुआत में उन्हें चोरी की भनक तो लग रही थी, लेकिन यह समझ नहीं आ रहा था कि आखिर गल्ले से रकम कौन निकाल रहा है। दुकान में आने-जाने वाले लोगों पर संदेह करना भी उनके लिए मुश्किल था, क्योंकि इनमें कई परिचित और आसपास के लोग शामिल थे।

लगातार हो रही चोरी से परेशान होकर दुकान संचालक ने आखिरकार दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। इसके बाद जब कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उनके होश उड़ गए। फुटेज में दुकान में सामान लेने आने वाली पड़ोस की एक महिला गल्ले से पैसे निकालती दिखाई दी।

10 दिन में पांच बार उड़ाए पैसे

दुकान संचालक का ने बताया कि महिला ने महज 10 दिनों के भीतर पांच अलग-अलग मौकों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान गल्ले से करीब 70 से 75 हजार रुपये निकाल लिए गए। संचालक के अनुसार इससे पहले भी कई महीनों से दुकान में रकम गायब हो रही थी, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और दूसरे सबूत नहीं होने के कारण चोरी का खुलासा नहीं हो पा रहा था।

पुलिस से की कार्रवाई की मांग

सीसीटीवी फुटेज में महिला की करतूत सामने आने के बाद दुकान संचालक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। लगातार चोरी की घटनाओं से परेशान व्यापारी अब मामले में उचित कार्रवाई की उम्मीद कर रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

विधायक के PA की पत्नी हारीं चुनाव, गांव से हटवा दी गईं 50 स्ट्रीट लाइटें; ग्रामीण नाराज

कौन थे रामराव वडकुते? जिनके निधन पर PM मोदी ने जताया दुख, महाराष्ट्र में भाजपा को मजबूत करने में निभाई भूमिका

4 गुना फंड और 3 एयरपोर्ट, अमित शाह ने अरुणाचल की तरक्की का बताया हिसाब, कहा- बाहर से नहीं आएगा दूध-अंडा और मास

राजस्थान से बिहार तक 6 दुर्घटनाएं, 27 की मौत; तेज रफ्तार और लापरवाही? आम जनता के साथ-साथ सरकार पर सवाल

Public Holiday: खुशखबरी! 24 नवंबर को स्कूल-कॉलेज-बैंक बंद, देखें राज्यों की लिस्ट