सुकमा गांजा तस्करी सोर्स- नवभारत लाइव
सुकमा

ओडिशा से दो वाहनों में सुकमा आ रहा था 14.52 लाख का गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार

Sukma Cannabis Smuggling : पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए कार्रवाई की है। ओडिशा के मलकानगिरी से सुकमा आ रहे दो वाहनों से पुलिस ने 25 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

रोहित कुमार बंछोर

Highlights

  • सुकमा में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का खुलासा।

  • ओडिशा के मलकानगिरी से दो वाहनों में गांजा लेकर आ रहे थे तस्कर।

  • एक नाबालिग व 19 वर्षीय रविन्द्र सोड़ी गिरफ्तार।

  • पल्सर, स्कूटी और दो मोबाइल समेत 14.52 लाख का माल जब्त।

  • ऑपरेशन आगाज के तहत पुलिस ने की कार्रवाई।

Cannabis Smuggling in Sukma, Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के प्रयास का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ओडिशा के मलकानगिरी से सुकमा आ रहे दो दोपहिया वाहनों से पुलिस ने 25 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

मामले में एक 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग बालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गांजा, दो वाहन और दो मोबाइल फोन सहित कुल 14 लाख 52 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर के निर्देशन में ऑपरेशन आगाज अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत 21 नवंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल और हल्के हरे रंग की स्कूटी से मलकानगिरी (ओडिशा) की ओर से सुकमा आ रहे हैं। दोनों के पास गांजा होने की आशंका जताई गई थी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर सुकमा चेक पोस्ट के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों वाहनों में रखे ट्रॉली बैग से 12 पैकेट में भरा कुल 25 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल

पुलिस ने मामले में रविन्द्र सोड़ी 19 वर्ष, निवासी कुरकुंडी, थाना कालीमेला, जिला मलकानगिरी (ओडिशा) को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नाबालिग बालक की संलिप्तता सामने आने पर उसे किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत अभिरक्षा में लिया गया है।

14.52 लाख रुपये का सामान जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 25 किलो 450 ग्राम गांजा, पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक OD-30J-3459, स्कूटी क्रमांक OD-30J-2346 और वीवो व रियलमी कंपनी के दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 14 लाख 52 हजार 500 रुपये बताई गई है।

इस मामले में थाना सुकमा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को 21 नवंबर को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अब गांजे के स्रोत, परिवहन और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भड़की VHP, रावण के महिमामंडन का आरोप; फिल्म पर बैन लगाने की मांग

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी