आगरा में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार; 36 किलो गांजा बरामद

Agra Cannabis Smuggler Arrested: थाना छत्ता पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा आगरा में मादक पदार्थों की सप्लाई कहां-कहां की जानी थी।
Interstate cannabis smuggling gang busted
अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार

  • तलाशी में तस्करों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद

  • पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Smuggling Gang Busted: ताजनगरी आगरा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना छत्ता पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 36 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और 490 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के नेटवर्क में शामिल लोगों के बीच खलबली मच गई है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस आयुक्त आगरा के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त नगर के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 नवंबर 2026 को थाना छत्ता पुलिस की टीम यमुना किनारे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने सहायक पुलिस आयुक्त छत्ता की मौजूदगी में तलाशी की कार्रवाई पूरी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोमिल उर्फ प्रेम कुशवाह निवासी प्रकाश नगर, थाना एत्माद्दौला, आगरा, विवेक निवासी कर्णवास, थाना डिबाई, बुलंदशहर (हाल निवासी जीबीएन स्कॉट कॉलोनी, दादरी, गौतमबुद्ध नगर) और सत्यम गुप्ता निवासी सिंगमोर, रीवा, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

Interstate cannabis smuggling gang busted
यूपी के जंगलों से खाड़ी देशों तक बाजों की तस्करी, 7 दुर्लभ पक्षियों समेत मुंबई का तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से गांजा लेकर पहुंचे थे आरोपी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजे की खेप ओडिशा के बरमपुर स्थित डेढ़ बाजार बस स्टैंड से लेकर आए थे। आगरा पहुंचने के बाद उन्हें यह खेप फ्रीगंज निवासी विजय नाम के व्यक्ति को सौंपनी थी। आरोपी कथित तौर पर विजय का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़े गए। पुलिस अब विजय की तलाश में जुटी है। उसकी गिरफ्तारी के बाद तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गांजे की सप्लाई के रास्तों के बारे में अहम जानकारी मिलने की संभावना है।

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

आगरा पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना छत्ता में मुकदमा संख्या 160/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में सोमिल उर्फ प्रेम कुशवाह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। फिलहाल उसके खिलाफ दर्ज मुकदमा संख्या 160/2026 का विवरण उपलब्ध कराया गया है।

ओडिशा से आगरा तक गांजे की खेप पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर उसकी सप्लाई की तैयारी का खुलासा होने के बाद अब पुलिस की जांच का केंद्र फरार आरोपी विजय और उसके संभावित संपर्क बन गए हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा आगरा में मादक पदार्थों की सप्लाई कहां-कहां की जानी थी।

Interstate cannabis smuggling gang busted
Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर GRP की बड़ी कार्रवाई, 12 किलो गांजे के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार