तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी का रायपुर दौरा (सोर्स - नवभारत लाइव)
रायपुर

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी का छत्तीसगढ़ दौरा, समक्का सागर बैराज को लेकर CM साय से करेंगे चर्चा

CM A Revanth Reddy Raipur Visit: रायपुर पहुंचने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी सीधे सीएम हाउस के लिए रवाना हो गए। सीएम के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता नजर।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • रायपुर पहुंचे तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी।

  • समक्का सागर बैराज के मुद्दे पर हो सकती है चर्चा।

  • सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से करेंगे चर्चा।

CM A Revanth Reddy Chhattisgarh Visit: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। दोपहर करीब 12 बजे रायपुर पहुंचे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री रेड्डी मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर समक्का सागर बैराज के मुद्दे पर अहम चर्चा करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित दीपावली मिलन समारोह और भाजपा महिला मोर्चा की कार्यशाला सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

अनापत्ति प्रमाण पत्र का मुद्दा एजेंडे में शामिल

बैठक में समक्का सागर बैराज के निर्माण और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा बैराज को पूरी क्षमता से संचालित करने के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) का मुद्दा भी एजेंडे में शामिल है। इस पर दोनों राज्यों के बीच सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। इस बैठक के नतीजों पर दोनों राज्यों की नजरें रहेंगी, क्योंकि बैराज के संचालन और एनओसी से जुड़े फैसलों का असर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों पर पड़ सकता है।

अपडेट जारी है..

सितंबर में सीएम साय और तेलंगाना के सिंचाई मंत्री के बीच हुई थी चर्चा

सितंबर में नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी के बीच सम्मक्का सरक्का बैराज को लेकर चर्चा हुई थी। मुलाकात के दौरान तेलंगाना मंत्री ने आश्वासन दिया कि बैराज के पूर्ण जलस्तर तक पानी भरने से छत्तीसगढ़ के प्रभावित इलाकों में डूबने वाली जमीनों और मकानों का पूरा मुआवजा तेलंगाना सरकार द्वारा दिया जाएगा। सीएम साय से जल्द से जल्द 'अनापत्ति प्रमाणपत्र' (NOC) जारी करने का अनुरोध किया था। बैराज में निर्धारित क्षमता तक जल भंडारण करने और परियोजना के पूर्ण सिंचाई लाभ हासिल करने के उद्देश्य से यह बातचीत हुई थी।

बता दें कि तेलंगाना सरकार पहले ही बैकवाटर प्रभाव के अध्ययन के लिए छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग को ₹9.88 करोड़ का भुगतान कर चुकी है। हालिया सर्वे प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं, और तेलंगाना सरकार ने नियमों के तहत अग्रिम रूप से मुआवजा राशि जमा कराने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

मुलूगू जिले के कन्नाईगुडेम मंडल में गोदावरी नदी पर स्थित यह 1,143 मीटर लंबा बैराज 59 रेडियल गेटों से लैस है। इसकी कुल भंडारण क्षमता 6.94 टीएमसी (TMC) है।

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग

कोलकाता में आज से सागर सुरक्षा 2026 का आगाज, तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए जुटेंगे देशभर के वरिष्ठ अधिकारी

रिंकू सिंह ने प्रिया सरोज को प्यार के जाल में कैसे फंसाया? कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

लाठियों से नहीं टूटा हौसला, देश के लिए दे दी जान; जानिए पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की शौर्यगाथा

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, शिवराज सिंह चौहान से योगी आदित्यनाथ तक ने किया याद