मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, 21 क्विंटल से कम पैदावार होने पर भी किसानों को मिलेगी पूरी राशि

Paddy Procurement: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा जिन किसानों की प्रति एकड़ धान पैदावार 21 क्विंटल से कम है, उन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत 21 क्विंटल की सीमा तक अंतर की राशि दी जाएगी।
Chhattisgarh news, chhattisgarh cm vishnudeo sai,
सीएम विष्णुदेव साय(फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

  • बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर रायगढ़ में हुआ कार्यक्रम।

  • छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की शुरुआत।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने किसानों को दी बड़ी राहत।

Chhattisgarh Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। इस बीच आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा जिन किसानों की प्रति एकड़ धान पैदावार 21 क्विंटल से कम है, उन्हें भी कृषक उन्नति योजना के तहत 21 क्विंटल की सीमा तक अंतर की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उदाहरण देकर समझाया कि यदि किसी किसान ने प्रति एकड़ 12 क्विंटल धान बेचा है तो शेष 9 क्विंटल की अंतर राशि भी मिलेगी। इसके लिए किसान को बाकी धान बेचने की जरूरत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था हर साल जारी रहेगी। बस्तर और सरगुजा में कम पैदावार को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Chhattisgarh news, chhattisgarh cm vishnudeo sai,
कोयला खदान में पार्टनरशिप का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 4.55 करोड़ की ठगी

रायगढ़ में हुआ जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। दशहरा मैदान में आयोजित समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वर्चुअली शामिल हुए। इसके अलावा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, उपमुख्यमंत्री ​अरुण साव समेत कैबिनेट मंत्री और नेता शामिल हुए।

वर्चुअली जुड़े बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि जनजातीय संस्कृति देश की पहचान है। नक्सलियों को तो हमने मिटा दिया। पर अभी भी कुछ दिमागी नक्सली बचे हुए हैं, जो कई संगठनों पर कब्जा करके अभी भी नेतृत्व कर रहे हैं। ऐसे दिमागी नक्सलियों को निश्चित रूप से आने वाले समय में हमारी सरकार योजनाओं के माध्यम से और अपने कामों से सबक सिखाने का काम करेगी।

Chhattisgarh news, chhattisgarh cm vishnudeo sai,
CM साय का कल बिलासपुर दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, 5 नए कार्यक्रम जुड़े

डिप्टी सीएम अरूण साव ने छत्तीसगढ़ी में दिया भाषण

डिप्टी सीएम अरूण साव ने छत्तीसगढ़ी में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि देश ला आजाद कराए बर हजारों लाखों की संख्या में आदिवासी समाज के बेटा बेटी मन अपन जान के बाजी लगाकर ये देश ला आजाद कराई। छत्तीसगढ़ में भी शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधर जैसे नायक मन देश-देश की आजादी के लिए समाज के नेतृत्व करे के काम, अंग्रेज मन के तानाशाही और जुल्म के खिलाफ समाज के साथ मिलकर लड़ाई लड़े के काम करे हे।

लेकिन आदिवासी समाज ला जतका सम्मान ये देश के अंदर मिल ना रही से आजादी के बाद पुराना सरकार मन कोई नई दिन और जब भी भारतीय जनता पार्टी के सरकार बनी से आदिवासी समाज के मानसम्मान और गौरव ला बढ़ाए के काम होए हे। अब यही पाए के आज ये बात ल समझे के जरूरत हे कि आखिर आदिवासी समाज के मानसम्मान और गौरव ला बढ़ाने वाला कौन हे। आज नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़थे।