रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया )
रायपुर

बच्चों की खरीद फरोख्त मामले में रायपुर कलेक्टर का एक्शन, दिवाकर अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने का नोटिस जारी

Raipur Collector Notice: नवजात शिशुओं की तस्करी के नेटवर्क का खुलासा होने के बाद अब रायपुर कलेक्टर ने दिवाकर अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने का नोटिस जारी किया है। जल्द ही डॉक्टर की गिरफ्तारी होगी।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • गुढ़ियारी गोगांव के दिवाकर अस्पताल का नर्सिंग लाइसेंस निरस्त का नोटिस हुआ जारी।

  • बच्चों की खरीद फरोख्त मामले में अभी तक एक डॉक्टर समेत सात आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है

  • नवजात शिशुओं की तस्करी का नेटवर्क आठ राज्यों तक फैला है।

Infant Trafficking Case Chhattisgarh: बच्चों की खरीदी-बिक्री के मामले में गोगांव के दिवाकर अस्पताल का नर्सिंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर ने नोटिस जारी कर दिया है। नियमानुसार लाइसेंस कैंसिल करने के लिए 30 दिन पहले नोटिस जारी किया गया है। तय समय में नोटिस का जवाब नहीं मिलने या संतोषजनक कारण नहीं मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

एक डॉक्टर समेत सात आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

अभी तक एक डॉक्टर समेत सात आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। नवजात शिशुओं की तस्करी का नेटवर्क आठ राज्यों तक फैला है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने नोटिस में कहा है कि प्रारंभिक पुलिस जांच और सामने आए तथ्यों के आधार पर अस्पताल के खिलाफ कई गंभीर आरोप सामने आए हैं।

नोटिस में डॉक्टर समेत तीन को जेल भेजने का जिक्र

अस्पताल में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए फर्जी डिस्चार्ज टिकट और दस्तावेज तैयार हो रहे थे। इसके लिए अस्पताल का लैटरहेड, सील और पंजीयन नंबर का दुरुपयोग किया गया। नोटिस में अस्पताल के डॉक्टर डॉ. खिर सिंधु महानंद समेत तीन आरोपियों प्रकाश कुमार कोरव एवं अश्वनी शर्मा को जेल भेजने का भी जिक्र है।

गर्भावस्था छिपाने को मजबूर महिलाओं को बनाते थे शिकार

बीते सप्ताह रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश हुआ था। इस सनसनीखेज मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में गिरोह का नेटवर्क छत्तीसगढ़ से बाहर ओडिशा, हैदराबाद और अहमदाबाद समेत देश के कई राज्यों तक फैला होने के संकेत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह गरीब परिवारों और सामाजिक परिस्थितियों के कारण गर्भावस्था छिपाने को मजबूर महिलाओं को अपना निशाना बनाता था।

महिलाओं को जाल में फंसाकर करने थे फ्रॉड

जांच में सामने आया है कि गिरोह की महिलाएं जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क प्रसव और अस्पताल में बेहतर उपचार कराने का झांसा देती थीं। खासकर अवैध संबंधों से गर्भवती हुई महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे नवजात शिशु हासिल कर लिए जाते थे। इसके बाद इन बच्चों को कथित तौर पर इच्छुक दंपत्तियों को मोटी रकम लेकर बेच दिया जाता था।

एक क्लिक में पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें, भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच जारी; अमेरिका में बाढ़ से तबाही

अखिलेश यादव ने आजम खान को एयरपोर्ट तक क्यों छोड़ा? ओवैसी-चंद्रशेखर को दिया बड़ा संदेश; देखें वीडियो

Peerzada Mohammad Sayeed Passes Away: कांग्रेस विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, अनंतनाग से थे MLA

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा