बलरामपुर में करोड़ों की सड़क पर मरम्मत का नया प्रयोग, गड्ढों में डामर की जगह गिट्टी-सीमेंट

Balrampur Road Repair Work: बलरामपुर में करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस सड़क की बदहाली के बाद अब इसकी मरम्मत का तरीका भी चर्चा का विषय बन गया है।
Chhattisgarh road Work, chhattisgarh news,
करोड़ों की सड़क पर मरम्मत का नया प्रयोग(सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर बायपास सड़क मरम्मत को लेकर बरती जा रही लापरवाही।

  • डामर का इस्तेमाल करने के बजाय गिट्टी, बालू और सीमेंट का मिश्रण डाला जा रहा है।

  • मरम्मत के दौरान भी कथित लापरवाही सामने आने से लोगों की नाराजगी बढ़ गई है।

Chhattisgarh Road Repair Work: बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर बायपास की कहानी अब सिर्फ सड़क टूटने तक सीमित नहीं रह गई है। करोड़ों रुपये की लागत से बनी इस सड़क की बदहाली के बाद अब इसकी मरम्मत का तरीका भी चर्चा का विषय बन गया है। हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क को दुरुस्त करने के लिए मरम्मत का काम किया जा रहा है वहां तकनीकी मानकों के पालन को लेकर ही सवाल खड़े हो रहे हैं।

Chhattisgarh road Work, chhattisgarh news,
D.Ed अभ्यर्थियों ने CM जनदर्शन में लगाया अर्जी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- बहुत जल्द करेंगे नियुक्ति

डामर नहीं गिट्टी, बालू और सीमेंट का इस्तेमाल

स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क पर उभरे गड्ढों को भरने के लिए डामर का इस्तेमाल करने के बजाय गिट्टी, बालू और सीमेंट का मिश्रण डाला जा रहा है। यानी सड़क की मरम्मत भी ऐसे तरीके से की जा रही है जिसकी टिकाऊपन पर पहले से ही सवाल हैं। लोगों का कहना है कि यह तरीका कुछ समय के लिए गड्ढों को छिपा सकता है लेकिन सड़क की वास्तविक समस्या का समाधान नहीं कर सकता।

Chhattisgarh road Work, chhattisgarh news,
छत्तीसगढ़ में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, अंबिकापुर में 9.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, दुर्ग रहा सबसे गर्म

छह महीने में ही बिगड़ने लगी सड़क की हालत

दरअसल वाड्रफनगर बायपास सड़क निर्माण के कुछ ही महीनों बाद उखड़ने लगी थी। करीब छह महीने में सड़क की हालत बिगड़ने के बाद निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे। अब मरम्मत के दौरान भी कथित लापरवाही सामने आने से लोगों की नाराजगी बढ़ गई है।

विभागीय अधिकारी मौके पर नजर नहीं आते

इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की निगरानी भी सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मरम्मत कार्य के दौरान विभागीय अधिकारी मौके पर नजर नहीं आते और ठेकेदार अपनी मर्जी से काम कर रहा है। अब जनता की मांग है कि सड़क निर्माण और मरम्मत दोनों कार्यों की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही दोषियों की जिम्मेदारी तय हो और सरकारी धन की बर्बादी पर रोक लगे।