रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, 10 लाख तक में बेचते थे, तीन महिलाएं गिरफ्तार

Raipur Police Expose Newborn Baby Selling: पुलिस ने तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का नेटवर्क ओडिशा, हैदराबाद और अहमदाबाद समेत देश के कई राज्यों तक फैला हैं।
Raipur Police Expose Newborn Baby Selling,
तीन महिलाएं गिरफ्तार(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • नि:शुल्क प्रसव और अस्पताल में बेहतर उपचार झांसा।

  • ओडिशा, हैदराबाद और अहमदाबाद समेत कई राज्यों में फैला नेटवर्क।

  • नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में और हो सकती है गिरफ्तारी।

  • गर्भावस्था छिपाने को मजबूर महिलाओं को बनाते थे अपना शिकार।

Infant Trafficking Case Chhattisgarh: राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त करने वाले संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस सनसनीखेज मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

शुरुआती जांच में गिरोह का नेटवर्क छत्तीसगढ़ से बाहर ओडिशा, हैदराबाद और अहमदाबाद समेत देश के कई राज्यों तक फैला होने के संकेत मिले हैं। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह गरीब परिवारों और सामाजिक परिस्थितियों के कारण गर्भावस्था छिपाने को मजबूर महिलाओं को अपना निशाना बनाता था।

महिलाओं को जाल में फंसाकर करने थे फ्रॉड

जांच में सामने आया है कि गिरोह की महिलाएं जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क प्रसव और अस्पताल में बेहतर उपचार कराने का झांसा देती थीं। खासकर अवैध संबंधों से गर्भवती हुई महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनसे नवजात शिशु हासिल कर लिए जाते थे। इसके बाद इन बच्चों को कथित तौर पर इच्छुक दंपत्तियों को मोटी रकम लेकर बेच दिया जाता था।

Raipur Police Expose Newborn Baby Selling,
एक के बाद एक तीन चक्रवाती तूफानों ने बदली बस्तर की फिजा, किसान से लेकर आम आदमी तक हलाकान

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब ओडिशा निवासी एक महिला नवजात बच्चे के साथ बंधक बनाए जाने के बाद किसी तरह पुलिस तक पहुंची और अपनी आपबीती बताई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। जांच के दौरान नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ।

Raipur Police Expose Newborn Baby Selling,
CGBSE Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, 12 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं

कृतिका साहू गिरोह का मास्टर माइंड

पुलिस ने इस मामले में कृतिका साहू, अहिल्या नामदेव और गीतिका नाग को गिरफ्तार किया है। इनमें कृतिका साहू को गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में नवजात बच्चों को पांच से दस लाख रुपये तक में बेचे जाने की जानकारी सामने आई है। अब तक करीब 15 से 20 नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त से जुड़े साक्ष्य मिलने की बात कही जा रही है।

इस गिरोह का तरीका भी बेहद सुनियोजित बताया जा रहा है। कथित तौर पर बच्चे को खरीदने वाले दंपत्ति का नाम जन्म प्रमाण पत्र में दर्ज कराने की व्यवस्था की जाती थी, ताकि पूरे मामले को कानूनी प्रक्रिया के तहत हुआ दिखाया जा सके। जांच में कुछ अस्पतालों और डॉक्टरों के नाम भी सामने आए हैं। इसके अलावा पुलिस को नेटवर्क से जुड़े कई दलालों की जानकारी मिली है।

आजाद चौक थाने में एफआईआर दर्ज

इस पूरे मामले में आजाद चौक थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, कथित खरीदारों, बिचौलियों और अस्पतालों से जुड़े संभावित संपर्कों की जांच कर रही है।

साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अब तक कितने नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त हुई और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। यह मामला केवल मानव तस्करी का नहीं बल्कि गरीबी और मजबूरी का फायदा उठाकर नवजातों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले संगठित नेटवर्क की गंभीर तस्वीर पेश करता है।