

झारसुगुड़ा यार्ड रीमॉडलिंग का असर, दक्षिण पूर्व रेलवे की 12 ट्रेनें पूरी तरह रद्द।
रेलवे ने टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों का मार्ग बदला।
चक्रधरपुर मंडल ने इस कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव की घोषणा।
South Eastern Railway Train Cancelled: झारसुगुड़ा यार्ड में रीमॉडलिंग कार्य के चलते दिसंबर महीने में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल ने इस कार्य के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव की घोषणा की है। इसके तहत 12 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि दो ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके अलावा एक ट्रेन के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर के मध्य तक यात्रियों को इस बदलाव का सामना करना पड़ेगा।
12376 जसीडीह-तांबरम एक्सप्रेस - 25 नवंबर और 2 दिसंबर को रद्द।
12375 तांबरम-जसीडीह एक्सप्रेस - 28 नवंबर और 5 दिसंबर को रद्द।
16619 पोडनूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस - 28 नवंबर, 5 और 12 दिसंबर को रद्द।
16620 धनबाद-पोडनूर अमृत भारत एक्सप्रेस - 30 नवंबर, 7 और 14 दिसंबर को रद्द।
12889 टाटानगर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस - 11 दिसंबर को रद्द।
12890 एसएमवीटी बेंगलुरु-टाटानगर एक्सप्रेस - 14 दिसंबर को रद्द।
18637 हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस - 12 दिसंबर को रद्द।
18638 एसएमवीटी बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस - 15 दिसंबर को रद्द।
12835 हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस - 13 दिसंबर को रद्द।
12836 एसएमवीटी बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस - 15 दिसंबर को रद्द।
22837 हटिया-एर्नाकुलम धर्ती आबा एक्सप्रेस - 14 दिसंबर को रद्द।
22838 एर्नाकुलम-हटिया धर्ती आबा एक्सप्रेस - 16 दिसंबर को रद्द।
रीमॉडलिंग कार्य के कारण टाटानगर-एर्नाकुलम और एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग से नहीं चलेंगी।
- 18189 टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस: 12, 13, 14 और 15 दिसंबर को टाटानगर से रवाना होने वाली यह ट्रेन डांगोआपोसी, नयागढ़, जखपुरा, इच्छापुरम और विजयनगरम होकर चलेगी। इस दौरान चक्रधरपुर, गोइलकेरा, मनोहरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, संबलपुर, बलांगीर, टिटलागढ़, रायगढ़ा सहित निर्धारित मार्ग के 20 स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा।
- 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस: 11 और 13 दिसंबर को एर्नाकुलम से रवाना होने वाली यह ट्रेन विजयनगरम, इच्छापुरम, जखपुरा, नयागढ़ और डांगोआपोसी होकर टाटानगर पहुंचेगी। इस दौरान निर्धारित मार्ग के 20 स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।
13351 धनबाद-अल्लापुझा एक्सप्रेस 12 दिसंबर को निर्धारित समय सुबह 11:35 बजे के बजाय दोपहर बाद 1:05 बजे धनबाद से रवाना होगी। यानी ट्रेन अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट की देरी से चलेगी।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की तारीख, मार्ग और प्रस्थान समय की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें।