रायपुर कलेक्टर कार्यालय (सोर्स- सोशल मीडिया)
रायपुर

रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल, नौ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना, कई की बदली जिम्मेदारी

Raipur Tehsildars Transfer List: रायपुर में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना आदेश जारी हुआ है। 25 नवंबर को जारी इस आदेश में कुल नौ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • रायपुर जिले के 9 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना आदेश जारी।

  • कलेक्टर ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को नई जिम्मेदारी तय कर आदेश जारी किया है।

  • तीनों अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित किया है।

  • राजस्व प्रशासन की कार्यप्रणाली में बदलाव से अब ​लंबित प्रकरणों में आएगी तेजी।

Raipur Collector Order Tehsildars Transfer: राजधानी रायपुर जिले में राजस्व प्रशासन की कार्यप्रणाली में बदलाव करते हुए कलेक्टर ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। 25 नवंबर को जारी इस आदेश में कुल नौ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय करते हुए उन्हें अलग-अलग तहसीलों में पदस्थ किया गया है। यह फेरबदल आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगा।

रायपुर तहसील में तीन अधिकारियों सौंपी जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार रायपुर तहसील में तीन अधिकारियों को तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें अमित करकट्टा, प्रेरणा सिंह और संदीप चौरसिया शामिल हैं। इन तीनों अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर तहसील रायपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

तहसीलदार ट्रांसफर आदेश

वहीं, जयेंद्र सिंह को तहसीलदार खरोरा (अभनपुर) के रूप में पदस्थ किया गया है, जबकि राममूर्ति दीवान को तहसीलदार धरसींवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत सुजन सोनकर को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर बनाया गया है।

ख्याति नेताम को तहसीलदार खरोरा की जिम्मेदारी

इसी क्रम में ख्याति नेताम को तहसीलदार खरोरा की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्व व्यवस्था में नजूल से जुड़े कामकाज के लिए राजकुमार साहू को नजूल तहसीलदार रायपुर पदस्थ किया गया है। वहीं, गजानंद सिदार को नायब तहसीलदार अभनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर कार्यालय की वित्त शाखा की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

लंबित प्रकरणों में आएगी तेजी

इस बदलाव के बाद जिले की अलग-अलग तहसीलों में राजस्व संबंधी कामकाज की जिम्मेदारियां नए सिरे से निर्धारित हो गई हैं। हालांकि, आदेश में इस फेरबदल के पीछे कोई विशेष प्रशासनिक कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। अब देखना होगा कि नई पदस्थापना के बाद तहसीलों में लंबित राजस्व प्रकरणों, नामांतरण, सीमांकन और आम लोगों से जुड़े अन्य कामकाज की गति पर इसका कितना असर पड़ता है।

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा