छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन

Chhattisgarh Transfer News : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 19 नायब तहसीलदारों को पदोन्नति देकर तहसीलदार बनाया गया है। प्रमोशन के साथ नई पदस्थापना भी दी गई।
Chhattisgarh 19 Naib Tehsildars Promoted
छत्तीसगढ़ में नायब तहसीलदारों का प्रमोशनसोर्स : AI जेनरेट
Published on: 
Updated on: 

Chhattisgarh Naib Tehsildar Promoted : छत्तीसगढ़ सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य के 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर पदोन्नत कर तबादला कर दिया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी आधिकारिक तबादला सूची जारी कर दी है।

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कदम उठाया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पदोन्नति आदेश जारी किया है। इसके तहत राज्य में कार्यरत 19 नायब तहसीलदारों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इन सभी अधिकारियों को तहसीलदार के पद पर प्रमोट किया गया है। प्रमोशन के तुरंत बाद उनका तबादला भी किया गया है।

Chhattisgarh Naib Tehsildar Promoted List
छत्तीसगढ़ नायब तहसीलदारों की पदोन्नति सूचीसोर्स : AI जेनरेट

बदले गए जिलों का पूरा गणित

जारी सूची में अफसरों की नई पदस्थापना की जानकारी दी गई है। आयुष तिवारी को सारंगढ़ से बलौदाबाजार भेजा गया है। उमेश कुमार लहरी अब बेमेतरा की जगह महासमुंद संभालेंगे। मोहित कुमार का तबादला महासमुंद से बालोद हुआ है। अब्दुल वसीम सिद्दीकी को राजनांदगांव से दुर्ग भेजा गया है। योगेश राजपूत भी गरियाबंद से दुर्ग भेजे गए हैं।

अन्य अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां

अभिषेक अग्रवाल बलौदाबाजार में ही अपनी सेवाएं देंगे। श्रद्धा सिंह का तबादला बिलासपुर प्रशिक्षण शाला में हुआ है। सृजल साहू जांजगीर से महासमुंद भेजी गई हैं। मनप्रीत कौर रायपुर प्रशिक्षण शाला में ही बनी रहेंगी। प्रशांत गुप्ता का तबादला नारायणपुर किया गया है। प्रकाश पटेल अब सारंगढ़-बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी संभालेंगे। चंद्र कुमार का तबादला बलरामपुर किया गया है।

Chhattisgarh 19 Naib Tehsildars Promoted
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की तैयारियां तेज: 22 अक्टूबर तक का समय, 40 हस्तियों को मिलेगा राज्य अलंकरण

अन्य प्रमुख जिलों में पदस्थापना

हुलेश्वर कुमार को खैरागढ़ भेजा गया है। जयंत कुमार पटले अब रायगढ़ में सेवाएं देंगे। विभोर यादव बिलासपुर में ही बने रहेंगे। कोमल प्रसाद साहू को सक्ती भेजा गया है। शशि नर्मदा को मनेन्द्रगढ़ भेजा गया है। जानकी काठले कोरबा में ही अपनी सेवाएं देती रहेंगी। नागेश तांजय को राजनांदगांव जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

Chhattisgarh 19 Naib Tehsildars Promoted
छत्तीसगढ़-ओडिशा महानदी विवाद मामले में अमित शाह की बैठक, शामिल होंगे साय और माझी
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com