रायपुर ट्रैफिक पुलिस में फेरबदल, 8 निरीक्षकों के बदले गए थाने, मुख्यालय से फील्ड तक बदली जिम्मेदारी

Raipur Traffic Police : राजधानी की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने यातायात शाखा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
Raipur Traffic Police
रायपुर ट्रैफिक पुलिससोर्स- नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • रायपुर ट्रैफिक पुलिस में 8 निरीक्षकों का तबादला।

  • 24 नवंबर को पुलिस उपायुक्त ने जारी किया आदेश।

  • गोविंद यादव को पचपेड़ीनाका से फाफाडीह भेजा गया।

  • मनीष तिवारी को भनपुरी और नवल किशोर को कालीबाड़ी की जिम्मेदारी।

  • अमित पद्मशाली और मनोज साहू यातायात मुख्यालय भेजे गए।

Chhattisgarh Raipur Traffic Police : राजधानी की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने यातायात शाखा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल की ओर से 24 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत आठ निरीक्षकों के पदस्थापना स्थल में बदलाव किया गया है। सभी अधिकारियों को अस्थायी रूप से नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

इस फेरबदल में यातायात मुख्यालय के साथ भाठागांव, कालीबाड़ी, पंडरी, भनपुरी, पचपेड़ीनाका और फाफाडीह यातायात थानों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। कुछ निरीक्षकों को मुख्यालय से मैदानी थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को थानों से हटाकर मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Raipur Traffic Police
रायपुर ट्रैफिक पुलिससोर्स- नवभारत लाइव

किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी?

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक गोविंद कुमार यादव को यातायात पचपेड़ीनाका से फाफाडीह भेजा गया है। वहीं निरीक्षक मालिक राम केंवट को यातायात मुख्यालय से भाठागांव की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक नवल किशोर कश्यप को भाठागांव से कालीबाड़ी स्थानांतरित किया गया है।

इसी तरह निरीक्षक राकेश ठाकुर को भनपुरी से पचपेड़ीनाका और निरीक्षक मनीष तिवारी को यातायात मुख्यालय से भनपुरी भेजा गया है। निरीक्षक अंबरीश शर्मा को फाफाडीह से पंडरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा निरीक्षक अमित पद्मशाली को यातायात पंडरी से यातायात मुख्यालय भेजा गया है। वहीं निरीक्षक मनोज साहू को यातायात कालीबाड़ी से यातायात मुख्यालय (आईटीएमएस) में पदस्थ किया गया है।

मैदानी थानों से मुख्यालय तक बदली व्यवस्था

राजधानी में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव, प्रमुख मार्गों पर जाम और यातायात संचालन की चुनौतियों के बीच आठ निरीक्षकों का यह फेरबदल अहम माना जा रहा है। हालांकि जारी आदेश में तबादलों के पीछे किसी विशेष कारण या अधिकारियों के प्रदर्शन का उल्लेख नहीं किया गया है।