छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी, तीन उप सचिवों को मिली नई जिम्मेदारी, जारी हुआ आदेश, देखें List

Chhattisgarh Transfer News: राज्य सरकार ने सचिवालय में पदस्थ तीन उप सचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।
Chhattisgarh Transfer Order news,
छत्तीसगढ़ मंत्रालय भवन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय स्तर पर तीन उप सचिवों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया।

  • मार्टिन लकड़ा को पशुधन विकास एवं मछली पालन विभाग में भेजा गया।

  • रोमन कुमार गंगाकचूर को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी मिली।

  • क्लेमेंटीना लकड़ा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

  • सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश 25 नवंबर 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू।

Chhattisgarh Government Transfer Order: छत्तीसगढ़ के मंत्रालय में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने सचिवालय में पदस्थ तीन उप सचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। इस बदलाव में दो अधिकारियों को नए विभागों में भेजा गया है, जबकि एक महिला अधिकारी को मौजूदा कामकाज के साथ अतिरिक्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

मार्टिन लकड़ा को पशुधन और मछली पालन विभाग

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में उप सचिव के रूप में काम कर रहे मार्टिन लकड़ा को अब पशुधन विकास तथा मछली पालन विभाग में पदस्थ किया गया है। इस बदलाव के साथ उनके विभागीय दायित्व बदल गए हैं।

Chhattisgarh Transfer Order news,
छत्तीसगढ़ में चुनावी हलचल तेज, दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकती है 17 नगरीय निकायों में चुनाव की घोषणा

रोमन गंगाकचूर को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में उप सचिव रहे रोमन कुमार गंगाकचूर को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यानी अब वे इस विभाग में उप सचिव के रूप में कामकाज संभालेंगे।

Chhattisgarh Transfer Order news,
कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, बिलासपुर हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत

क्लेमेंटीना लकड़ा को अतिरिक्त प्रभार

वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष क्रमांक-4 में पदस्थ उप सचिव क्लेमेंटीना लकड़ा को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस नियुक्ति के बाद नगरीय प्रशासन विभाग में उप सचिव स्तर पर जिम्मेदारी का नया बंटवारा हो गया है।

Attachment
PDF
Transfer order news
Preview

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

महानदी भवन, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार, तीनों अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव मनराखन भुआर्य के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।