रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग (सोर्स- सोशल मीडिया)
रायपुर

रायपुर प्रेस क्लब में फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, सदस्यता को लेकर चल रहा था विवाद

Raipur Firing News: रायपुर प्रेस क्लब परिसर में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सदस्यता न मिलने से नाराज एक युवक ने दनादन गोलियां चला दीं। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • रायपुर प्रेस क्लब में हुई फायरिंग।

  • आरोपी पलाश तिवारी ने पिस्टल से की फायरिंग।

  • प्रेस क्लब की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया FIR।

  • प्रेस क्लब की सदस्यता नहीं मिलने के चलते की फायरिंग।

Raipur Press Club Shooting: राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब परिसर में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सदस्यता न मिलने से नाराज एक युवक ने दनादन गोलियां चला दीं। गोलीबारी की इस सनसनीखेज वारदात से परिसर में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

सदस्यता को लेकर चल रहा था विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पलाश तिवारी प्रेस क्लब की सदस्यता हासिल करना चाहता था। लंबे समय से सदस्यता न मिलने के कारण वह खासा नाराज चल रहा था। देर रात वह प्रेस क्लब पहुंचा और इसी बात को लेकर विवाद करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फायरिंग करने से ठीक पहले आरोपी ने प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष और कार्यालय सचिव पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी।

धमकी के बाद की अंधाधुंध फायरिंग

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपनी जेब से पिस्टल निकालकर दनादन गोलियां दाग दीं। अचानक हुई फायरिंग की आवाज से आसपास मौजूद लोग सहम गए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

घटना के तुरंत बाद प्रेस क्लब प्रबंधन की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की और इलाके की घेराबंदी कर आरोपी पलाश तिवारी को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार बरामदगी और उसके लाइसेंस आदि को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। देर रात हुई इस घटना के बाद पत्रकारों में भारी रोष है।

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज