रायपुर से बेमेतरा तक शराब तस्करी, दिवाली पर अवैध बिक्री की तैयारी, दो तस्कर गिरफ्तार

Illegal Liquor Smuggling Bemetara :बेमेतरा में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए कार से 750 पौवा शराब जब्त की है। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि दो फरार हैं।
A plot to distribute illegal liquor in Bemetara during Diwali has been thwarted
अवैध शराब की तस्करीसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • बेमेतरा में दिवाली पर अवैध शराब खपाने की साजिश नाकाम।

  • कार से 750 पौवा शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार।

  • रायपुर की दुकानों से थोड़ी-थोड़ी कर जुटाई थी शराब।

  • स्कूटी से पायलेटिंग कर रहे दो आरोपी मौके से फरार।

  • पुलिस की मुस्तैदी से 5.76 लाख का माल जब्त।

Bemetara Illegal Liquor Police Action : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दीपावली के दौरान अवैध शराब बेचने की तैयारी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कंडरका पुलिस ने कंडरका-बोरसी मार्ग पर एक कार से देशी मसाला और अंग्रेजी शराब के कुल 750 पौवा जब्त किए हैं।

शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार समेत जब्त सामग्री की कुल कीमत 5 लाख 76 हजार रुपये बताई गई है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि स्कूटी से कार की पायलेटिंग कर रहे दो अन्य आरोपी फरार हैं।

कार की तलाशी में मिली शराब

पुलिस के मुताबिक, 23 अक्टूबर को कंडरका चौकी को सूचना मिली थी कि रायपुर के उरला क्षेत्र से सफेद कार में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भरकर ग्राम बोरसी के पारधी डेरा ले जाई जा रही है। यहां शराब को बेचने की तैयारी थी।

सूचना के आधार पर पुलिस ने कंडरका-बोरसी मार्ग पर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 750 पौवा देशी मसाला और अंग्रेजी शराब बरामद हुई।जब्त शराब की कीमत करीब 76 हजार रुपये और कार की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।

A plot to distribute illegal liquor in Bemetara during Diwali has been thwarted
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों-कर्मचारियों की छुट्टी पर नया नियम, ऑनलाइन ही करना होगा आवेदन, DPI ने जारी किए निर्देश

दिवाली में शराब बेचने का था प्लान

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपावली के दौरान अवैध बिक्री के लिए रायपुर क्षेत्र की अलग-अलग शराब दुकानों से कई दिनों तक थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब इकट्ठा कर रहे थे। पर्याप्त मात्रा में शराब जुटाने के बाद उसे बेमेतरा जिले के ग्राम बोरसी में खपाने के लिए ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीलकुमार निषाद और दुर्गेश ध्रुव, दोनों उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मुटपुरी, जिला बेमेतरा के रूप में हुई है।

कार के आगे चल रही थी स्कूटी, दो आरोपी फरार

इस मामले में तस्करी का तरीका भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, कार के आगे स्कूटी पर सवार दो अन्य साथी चल रहे थे। वे रास्ते पर नजर रखते हुए कार की पायलेटिंग कर रहे थे, ताकि किसी तरह की पुलिस जांच की जानकारी पहले ही मिल सके।

हालांकि, पुलिस की वाहन जांच देखकर दोनों स्कूटी सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

A plot to distribute illegal liquor in Bemetara during Diwali has been thwarted
बकाया टैक्स पर धमतरी नगर निगम का कड़ा एक्शन, 30 दिन में भुगतान नहीं किया तो कुर्क होंगे मकान
Navbharat Live
navbharatlive.com