अमित जोगी के आपत्तिजनक वीडियो पर शिकायत दर्ज  (सोर्स - सोशल मीडिया)
रायपुर

अमित जोगी के आपत्तिजनक वीडियो पर भड़की बीजेपी, MLA राजेश मूणत पहुंचे थाने, शिकायत दर्ज

Amit Jogi Viral Video: PM नरेंद्र मोदी और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बनाए आपत्तिजनक वीडियो को लेकर आज बीजेपी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। विधायक राजेश मूणत ने कहा कि यह चरित्र हत्या है।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • अमित जोगी ने पीएम मोदी और CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर बनाया वीडियो।

  • सिविल लाइन थाना में बीजेपी ने अमित जोगी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत।

  • वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत।

  • बीजेपी ने अ​मित जोगी समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Amit Jogi BJP Complaint Rajesh Munat: छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के आपत्तिजनक वीडियो मामले में बीजेपी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। बीजेपी विधायक राजेश मूणत मामले को लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग। बता दें कि अमित जोगी ने बहुत ही आपत्तिजनक वीडियो बना कर प्रधानमंत्री और चुनाव आयुक्त के किरदार को दिखाया है। वहीं वीडियो वायरल होने के तीन दिन बाद आज बीजेपी मामले में कार्रवाई के लिए थाना पहुंची।

भाजपा विधायक राजेश मूणत पार्टी कार्यकर्ताओं और वकीलों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे और इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। बताया कि अमित जोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक दृश्यों और भाषा का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में अमित जोगी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

बेहद ही आपत्तिजनक वीडियो

मीडिया से चर्चा करते हुए मूणत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिले के अध्यक्ष प्रबोध ठाकुर के नेतृत्व में हम सब लोग आज एक महत्वपूर्ण शिकायत दर्ज कराने आए हैं। अमित जोगी ने देश के प्रधानमंत्री और चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में जिस प्रकार से वीडियो का निर्माण करके सोशल मीडिया में डाला है, और जिस प्रकार के रोल अदा किए हैं। वह निंदनीय है। इसके लिए शब्द नहीं हैं।

अमित जोगी ने चरित्र हत्या की: राजेश मूणत

उन्होंने आगे कहा, राजनीति में सिद्धांतों और विचारों की लड़ाई होती है। अपनी बात को रखने का एक तरीका होता है। लेकिन चरित्र हत्या करके, वो भी देश के प्रधानमंत्री और इस देश के अंदर चुनाव की प्रक्रिया का संचालन करने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त, इन दोनों के बारे में जिस प्रकार से रोल अदा करके एक बेडरूम के दृश्य को दिखाना, उसकी पटकथा लिखने वाले, उस फिल्म को बनाने वाले, कैमरामैन से लेकर उसके रोल अदा करने वाले सब, इसके बारे में हमने लिखित में शिकायत की है।

अमित जोगी का आया जवाब

सिविल लाइन थाने में दर्ज एफआईआर के बाद अमित जोगी ने सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया है। एक्स पर कहा कि मैं उपस्थित हो ऊँगा, सहयोग करूँगा। मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। वहीं बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के आरोप पर कहा कि एफआईआर 569/2026 राजनीतिक व्यंग्य को सांप्रदायिक अपराध बता रही है। जोगी ने आगे कहा कि धर्म कहाँ है? जाति कहाँ है? मुखौटे वाला व्यंग्य कैसे दंगा बन गया? पिता की 18 फीट मूर्ति चोरी पर चुप्पी, झीरम- अंतागढ़ के झूठे आरोपों पर चुप्पी — और व्यंग्य पर FIR?

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली