मुर्गा लड़ाई की आड़ में लाखों का खेल! बीजापुर पुलिस की दबिश में 20 लाख नकद, 47 गाड़ियां जब्त

Bijapur Police Action: दीपावली से पहले बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम क्षेत्र के रायगुड़ा गांव में पुलिस की अचानक दबिश से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने 20 लाख नकद, 47 गाड़ियां जब्त की है।
Chhattisgarh bijapur police news, crime news,
बीजापुर पुलिस की दबिश(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रायगुड़ा के जंगल में चल रहा था कथित जुए का बड़ा आयोजन।

  • 156 लोग पुलिस कार्रवाई की जद में; 12 मोबाइल भी जब्त।

  • छत्तीसगढ़ के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी पहुंचे थे लोग।

  • रायगुड़ा गांव में पुलिस की दबिश से खुला लाखों का जुआ।

Bijapur Police Exposed Lakh Rupees Gambling: मुर्गा लड़ाई की आड़ में जंगल के भीतर लाखों रुपये का कथित जुआ संचालित हो रहा था। दीपावली से पहले बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम क्षेत्र के रायगुड़ा गांव में पुलिस की अचानक दबिश से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भद्राकाली पुलिस की कार्रवाई में 20 लाख 1 हजार 200 रुपये नकद के साथ 47 चारपहिया वाहन और 12 मोबाइल फोन जब्त किए गए। मौके पर मौजूद 156 लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि रायगुड़ा के जंगल में मुर्गा लड़ाई के आयोजन की आड़ में बड़े पैमाने पर जुए के दांव लगाए जा रहे थे। यहां लाखों रुपये का लेनदेन होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने टीम गठित कर अचानक दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

Chhattisgarh bijapur police news, crime news,
सेजेस संविदा शिक्षक भर्ती परीक्षा के उत्तर पुस्तिका कल को होगी जारी, 8 नवंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

47 गाड़ियों का जमावड़ा, पड़ोसी राज्यों से भी पहुंचे थे लोग

इस कार्रवाई का सबसे चौंकाने वाला पहलू मौके से मिली नकदी के साथ 47 चारपहिया वाहनों की जब्ती है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के अलावा तेलंगाना और आंध्रप्रदेश से भी लोगों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। इससे आयोजन के बड़े स्तर पर संचालित होने की बात सामने आई है।

Chhattisgarh bijapur police news, crime news,
कांकेर में पहाड़ के नीचे मिला लाखों का गांजा, 15 बोरियों में भरकर फेंका था नशे का सामान

बीजापुर एसपी ने की कार्रवाई की पुष्टि

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर दबिश दी गई थी। पुलिस ने मौके से नकदी बरामद की है। त्योहारी सीजन से पहले हुई इस कार्रवाई ने इलाके में चर्चा तेज कर दी है। अब पुलिस की जांच में आयोजन के संचालन और इसमें शामिल लोगों की भूमिका से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है।