छत्तीसगढ़ मंत्रालय (सोर्स- सोशल मीडिया)
रायपुर

ACB-EOW से कई पुलिस अफसरों की सेवा समाप्त, छत्तीसगढ़ गृह विभाग को लौटाई गईं सेवाएं

Chhattisgarh ACB EOW officers returned: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (EOW) में पदस्थ दर्जनभर पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति (Deputation) समाप्त कर दी है।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • कार्यमुक्त किए गए सभी अधिकारियों की सेवाएं मूल विभाग को वापस सौंपी।

  • अधिकारियों में सात निरीक्षक स्तर के अफसर भी शामिल हैं।

  • ACB-EOW में चल रही जांच पर संभावित असर को लेकर चर्चा तेज।

  • लंबे समय से जमे अफसरों को किया बाहर।

Chhattisgarh ACB EOW police Officers Transfer Order: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण विंग (EOW) में पदस्थ दर्जनभर पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति (Deputation) समाप्त कर दी है। राज्य शासन के आदेश के तहत इन सभी अफसरों की सेवाएं मूल विभाग यानी गृह विभाग को वापस लौटा दी गई हैं।

सात इंस्पेक्टर भी शामिल

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन अधिकारियों को ACB और EOW से कार्यमुक्त किया गया है, उनमें सात निरीक्षक (Inspectors) स्तर के अफसर शामिल हैं। लंबे समय से ये अधिकारी दोनों ही प्रमुख जांच एजेंसियों में विभिन्न हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच और कार्यप्रणाली का हिस्सा बने हुए थे।

तबादला आदेश

जांच और चालान प्रक्रिया पर असर की चर्चा

शासन के इस कदम के बाद प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। वर्तमान में ACB और EOW की टीमें राज्य के कई बहुचर्चित आर्थिक घोटालों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच कर रही हैं। कई महत्वपूर्ण मामलों में जांच पूरी कर कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी है, जबकि कुछ मामलों में विवेचना अभी जारी है। ऐसे में ऐन वक्त पर इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों को हटाने से जांच की गति और प्रक्रिया को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

नई तैनाती को लेकर संशय

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार्यमुक्त किए गए इन अफसरों की जगह नए अधिकारियों को ACB-EOW में प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाएगा या फिर मौजूदा अमले से ही जांच का काम आगे बढ़ाया जाएगा। माना जा रहा है कि गृह विभाग जल्द ही नई पदस्थापनाओं या वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट कर सकता है।

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ओले-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से MP तक बरसेंगे बादल; जानें अपने राज्य का हाल

Firecracker Ban: पटाखों पर बैन के पक्ष में नहीं SC, विराट कोहली का जिक्र कर क्या कहा?

विधान परिषद चुनाव में केवल एक सीट पर कांग्रेस की विजय, जानें भाजपा के गढ़ में अभिजीत की जीत के 10 बड़े कारण

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस