Noel Tata Retirement: टाटा ग्रुप में बड़ा फेरबदल, 29 साल बाद पद छोड़ेंगे नोएल टाटा; अब किसे मिलेगी जिम्मेदारी?

Noel Tata Retirement: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड में बड़ा बदलाव, नोएल टाटा 2026 में चेयरमैन पद छोड़ेंगे। उनके ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए उन्हें चेयरमैन एमेरिटस बनाया जाएगा।
noel tata retirement from trent chairman post
नोएल टाटा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी 'ट्रेंट लिमिटेड' के बोर्ड में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है।

  • नोएल 11 नवंबर को ट्रेंट के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से रिटायर्ड हो जाएंगे।

  • उनके योगदान को देखते हुए चेयरमैन एमेरिटस नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

Noel Tata Retirement: टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी 'ट्रेंट लिमिटेड' के बोर्ड में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। कंपनी ने 29 अक्टूबर, गुरुवार को शेयर बाजारों को सूचित किया कि नोएल एन. टाटा 11 नवंबर 2026 को कार्यकाल समाप्त होने पर ट्रेंट के चेयरमैन और डायरेक्टर पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

ट्रेंट में उनके महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने उन्हें 12 नवंबर 2026 से चेयरमैन एमेरिटस के रूप में नियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय टाटा ग्रुप की गवर्नेंस दिशानिर्देशों के तहत लिया गया है।

29 साल पद से हटेंगे नोएल टाटा

ट्रेंट के बोर्ड ने पिछले 29 वर्षों में कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में नोएल टाटा के योगदान की तारीफ की। उनके लीडरशिप में ट्रेंट ने भारत के रिटेल और फैशन सेक्टर में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है।

ट्रेंट के सितंबर तिमाही (Q2 FY27) के नतीजों के बाद नोएल टाटा ने अपने संदेश में कहा कि ट्रेंट के चेयरमैन के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त करते हुए मुझे कंपनी की हालिया उपलब्धियों पर गर्व है। एक नए ब्रांड से लेकर फैशन उद्योग में अग्रणी बनने तक की ट्रेंट की इस यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।

कौन होगा ट्रेंट का अगला चेयरमैन?

नोएल टाटा के रिटायरमेंट के बाद कंपनी की जिम्मेदारी नए लोगों को सौंपी जाएगी। साथ ही, बोर्ड में दो नए डायरेक्टर्स को जोड़ा गया है। नोएल टाटा के रिटायरमेंट के बाद बहराम वकील 12 नवंबर 2026 से ट्रेंट के चेयरमैन के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।

बोर्ड ने राजीव दुबे को 30 अक्टूबर से गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। राजीव दुबे के पास टाटा मोटर्स और आदित्य बिड़ला ग्रुप सहित विभिन्न क्षेत्रों में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

noel tata retirement from trent chairman post
दूध के साथ-साथ अब गोबर से भी मोटी कमाई, बनास डेयरी की इस योजना से किसानों की चमकी किस्मत; जानें पूरी डिटेल

इसके अलावा कल्पना मर्चेंट को 30 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2029 तक तीन वर्षों की अवधि के लिए स्वतंत्र अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके पास विधि क्षेत्र में 45 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है।

noel tata retirement from trent chairman post
लंच ब्रेक के बाद छीन ली नौकरी! AI कंपनी Innodata ने बिना किसी नोटिस 550 भारतीय कर्मचारियों को निकाला

सितंबर तिमाही में ट्रेंट का प्रदर्शन

सितंबर तिमाही में कंपनी का लाभ 25% बढ़कर 468 करोड़ रुपये हो गया, जबकि आय 22% बढ़कर 5,873 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इस दौरान, बहराम वकील की नियुक्ति को बोर्ड नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि कंपनी अब फैशन, लाइफस्टाइल और ग्रॉसरी क्षेत्रों में अपने विस्तार को और तेज करना चाहती है।