अचानकमार टाइगर रिजर्व (सोर्स - नवभारत लाइव)
मुंगेली

पर्यटकों के लिए खुशखबरी! 1 नवंबर से खुलेगा अचानकमार टाइगर रिजर्व, अब दो गेट से मिलेगी एंट्री

Achanakmar Tiger Reserve: छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से पर्यटन सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इसके साथ ही पर्यटक एक बार फिर घने जंगलों के बीच सफारी का रोमांच उठा सकेंगे।

घनश्याम गंधर्व, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • 1 नवंबर से पर्यटन सीजन की शुरुआत।

  • घने जंगलों के बीच सफारी का रोमांच उठा सकेंगे पर्यटक।

  • अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को मिलेगी कई नई सुविधा।

Chhattisgarh Achanakmar Tiger Reserve: वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति की खूबसूरती करीब से देखने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से पर्यटन सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इसके साथ ही पर्यटक एक बार फिर घने जंगलों के बीच सफारी का रोमांच उठा सकेंगे। इस बार पर्यटकों को प्रवेश के लिए छपरवा के अलावा केंवची गेट का विकल्प भी मिलेगा।

अचानकमार टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए पर्यटकों को जिप्सी, महारानी और योद्धा वाहनों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इन वाहनों के जरिए पर्यटक जंगल के प्राकृतिक नजारों, वन्यजीवों और जैव विविधता को करीब से देख सकेंगे। करीब 914.017 वर्ग किलोमीटर में फैला यह टाइगर रिजर्व अपनी समृद्ध वन संपदा और वन्यजीवों के लिए जाना जाता है।

बैगा रिसॉर्ट में ठहरने की भी सुविधा

सफारी के साथ पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। शिवतराई स्थित बैगा रिसॉर्ट में 14 सामान्य और 4 प्रीमियम कमरे उपलब्ध हैं। यहां पर्यटक जंगल के प्राकृतिक वातावरण के बीच ठहरने का अनुभव ले सकेंगे।

सफारी बुकिंग के लिए जारी होगा संपर्क नंबर

अचानकमार टाइगर रिजर्व में सफारी और पर्यटन से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क नंबर जारी किया गया है। पर्यटक सफारी बुकिंग, प्रवेश और अन्य सुविधाओं की जानकारी लेकर अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं। 1 नवंबर से पर्यटन शुरू होने के साथ ही उम्मीद है कि यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी।

तमिलनाडु की जेल में सुरक्षा में कोताही पर एक्शन! उप जेल अधीक्षक पर गिरी गाज, कईयों का ट्रांसफर हुआ

Delhi Chalo March को लेकर मेट्रो सेवा पर असर! राजीव चौक समेत 10 प्रमुख रूटों का रहेगा डायवर्जन, देखें लिस्ट

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO

Punjab Election 2027: AAP की पहली लिस्ट जारी, 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित; भगवंत मान धूरी से लड़ेंगे चुनाव

दिवाली के पीक सीजन में व्यापारियों का फूटा गुस्सा; अब दिल्ली चलो मार्च में जुटेंगे अखिलेश और ममता भी