नहीं रही रायपुर जंगल सफारी की ‘फफोरी’, मादा हिमालयन भालू का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Raipur Jungle Safari: रायपुर जंगल सफारी की पहचान बन चुकी मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ का निधन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया।
chhattisgarh news,Female Himalayan Bear death,
मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नवा रायपुर स्थिति जू में मादा हिमालयन भालू की मौत।

  • वर्ष 2012 में गुवाहाटी से लाई गई थी फफोरी।

  • पोस्टमार्टम के बाद किया गया अंतिम संस्कार।

  • बढ़ती उम्र के चलते ‘फफोरी’ की मौत।

Female Himalayan Bear Death in Raipur Jungle Safari: नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां रह रही 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत हो गई। सफारी प्रबंधन के अनुसार, उसकी मृत्यु का कारण वृद्धावस्था (बढ़ती उम्र) है। बता दें कि 19 अक्टूबर की रात मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद भालू का नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया गया।

chhattisgarh news,Female Himalayan Bear death,
साड़ी पहन AK-47 चलाना IPS अंकिता शर्मा को पड़ा भारी, IG अजय यादव ने भेजा नोटिस

गुवाहाटी से लाई गई थी फफोरी

जंगल सफारी प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, फफोरी को वर्ष 2012 में वन्यप्राणी आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत असम राज्य के चिड़ियाघर, गुवाहाटी से 12 वर्ष की उम्र में रायपुर लाया गया था, तब से वह यहीं रह रही थी। मादा हिमालयन भालू को देखने को लेकर पर्यटकों में उत्साह था।

chhattisgarh news,Female Himalayan Bear death,
छत्तीसगढ़ में 7 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, बीजापुर से कांकेर तक तैनाती, आदेश जारी

राजकीय और विधिवत सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

नंदनवन जू के हिमालयन भालू बाड़े में फफोरी की मृत्यु के बाद वन्यप्राणी चिकित्साधिकारी द्वारा नियमानुसार उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद सफारी प्रबंधन और वन्यजीवों की देखभाल से जुड़े कर्मचारियों की उपस्थिति में उसे श्रद्धांजलि अर्पित कर विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान नंदनवन जू एवं जंगल सफारी के संचालक सह-वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, सहायक संचालक सहित वन विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी, पशुपालक और सुरक्षा कर्मचारी मौजूद रहे। फफोरी के निधन पर जंगल सफारी प्रबंधन और उसकी देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। नंदनवन जू एवं जंगल सफारी प्रबंधन का कहना है कि वे वन्यजीवों की नियमित देखभाल, स्वास्थ्य निगरानी और उनके संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com