बलौदा बाजार का स्टील प्लांट 
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बलौदा बाजार के स्टील प्लांट में भीषण ब्लास्ट, 7 मजदूरों की मौत से हड़कंप, कई झुलसे

Labor Death in Steel Plant: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 7 मजदूरों की मौत हो गई। बकुलाही स्थित रियल इस्पात प्लांट में हादसा हुआ है।

अर्पित शुक्ला

Baloda Bazar Steel Plant Blast: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में गुरुवार को एक भीषण हादसा सामने आया है, जिसमें 7 मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना बकुलाही इलाके में स्थित रियल इस्पात प्लांट में हुई। प्लांट के डीएससी कोयला भट्ठे में अचानक हुए विस्फोट में 7 मजदूरों की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के वक्त मजदूर भट्ठे के पास सफाई कार्य में लगे हुए थे, तभी वे गर्म कोयले की चपेट में आकर झुलस गए। विस्फोट में कुछ अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही निपनिया चौकी और भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कई मजदूर घायल

विस्फोट में कुछ अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि कई मीटर ऊंचाई तक काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया और प्लांट की इमारत की दीवारें भी काली पड़ गईं। पूरे परिसर में राख और जला हुआ कोयला फैला नजर आया। इस हादसे की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस कर रही है। फिलहाल विस्फोट की असली वजह का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।

जांच में जुटा प्रशासन

हादसे के बाद स्टील प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। प्लांट में मौजूद अन्य मजदूरों ने आनन-फानन में घायलों को बाहर निकाला, जबकि मृतकों के शव भी परिसर से बाहर लाए गए। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और अन्य आपात सेवाओं को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर विस्फोट किस वजह से हुआ।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें