बूटीबोरी मर्डर मिस्ट्री सुलझी: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से 3 और आरोपी गिरफ्तार; 9 दिन बाद हुआ खुलासा

Butibori Murder Case Nagpur: बूटीबोरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा। छत्तीसगढ़ से 3 और आरोपी गिरफ्तार। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में की गई थी वसंत नेवारे की हत्या।
Butibori Police arrest 3 more accused from Chhattisgarh in the Vasant Nevare murder case.
बुटीबोरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Vasant Nevare Missing Case: बूटीबोरी पुलिस स्टेशन अंतर्गत लापता व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस प्रकरण में पहले से गिरफ्तार आरोपियों के अलावा तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निखाड़े लेआउट, सातगांव, तहसील हिंगना, जिला नागपुर निवासी अभिजीत वसंत नेवारे (22) ने बूटीबोरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पिता वसंत रामाजी नेवारे (48) 9 जनवरी 2026 को रात करीब 9.30 बजे मोटरसाइकिल से काम पर गए थे, लेकिन अगले दिन 10 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे तक वे घर वापस नहीं लौटे।

क्या है पूरा मामला?

परिजनों द्वारा रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। बाद में उनकी मोटरसाइकिल सातगांव स्थित एक शराब दुकान के पास लावारिस हालत में मिली। इसके बाद बूटीबोरी पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच के दौरान 15 जनवरी 2026 को यह खुलासा हुआ कि लापता व्यक्ति की हत्या कर दी गई है।

बुटीबोरी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के के मार्गदर्शन में बूटीबोरी पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी सबूतों के आधार पर 15 जनवरी 2026 को मुख्य आरोपी सातगांव, रिधोरा निवासी लोकेश उर्फ लंक्या हीरालाल ढाबरे (28) को हिरासत में लिया।

छत्तीसगढ़ से तीन आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वडगांव गुजर जिला नागपुर ले जाकर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में वसंत नेवारे की हत्या की। इस मामले में शिवप्रसाद नगर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़, वर्तमान में सातगांव निवासी आरोपी ब्रिजेश भैयालाल कुमार (25 ) को 17 जनवरी 2026 को सातगांव से गिरफ्तार किया।

घटना के बाद अन्य आरोपी फरार हो गए थे। उनकी तलाश में बूटीबोरी पुलिस की एक टीम छत्तीसगढ़ राज्य रवाना हुई। 18 जनवरी को देवनगर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दो और आरोपियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com