जशपुर छठ पूजा सोर्स— नवभारत लाइव
जशपुर

छठ महापर्व पर तपकरा पहुंचे CM विष्णुदेव साय, व्रती महिलाओं के साथ दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य

Chhath Festival in Tapkara : CM साय छठ महापर्व पर जशपुर जिले के तपकरा पहुंचे। उन्होंने छठ घाट पर व्रती महिलाओं के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • CM विष्णुदेव साय पहुंचे तपकरा।

  • व्रती महिलाओं के साथ दिया सूर्य को अर्घ्य।

  • धर्मपत्नी कौशल्या साय भी रहीं मौजूद।

  • तपकरा में स्थायी छठ घाट निर्माण की पहल।

  • अगले छठ पर्व से पहले घाट बनाने के दिए निर्देश।

Chhath Festival in Jashpur : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छठ महापर्व के अवसर पर जशपुर जिले के तपकरा पहुंचे। यहां उन्होंने छठ घाट पर व्रती महिलाओं के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी छठ व्रती महिलाओं को महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अगले छठ पर्व से पहले बनेगा स्थायी छठ घाट

छठ पूजा में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने तपकरा में स्थायी छठ घाट निर्माण की दिशा में भी पहल की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाट निर्माण के लिए आवश्यक स्टीमेट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ घाट का निर्माण इस तरह कराया जाए कि अगले वर्ष जब वे छठ पूजा में शामिल होने तपकरा पहुंचें, तब तक घाट पूरी तरह बनकर तैयार हो जाए।

स्थानीय लोगों में जगी उम्मीद

मुख्यमंत्री की इस पहल से तपकरा में छठ पूजा के लिए स्थायी और बेहतर व्यवस्था मिलने की उम्मीद बढ़ी है। स्थानीय लोगों को अब छठ घाट निर्माण का इंतजार है। महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री की सहभागिता और घाट निर्माण की घोषणा से क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी