मुंबई में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 15 नवंबर दोपहर 2 बजे से कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध

Mumbai Police Chhath Puja Security: मुंबई में छठ पूजा के लिए 75 स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात। 16 नवंबर सुबह 11 बजे तक कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू।
Chhath Puja celebrations will be held at 75 locations in Mumbai
छठ पूजा, सुरक्षा मुंबई पुलिससोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई में 75 स्थानों पर छठ पूजा के आयोजन होंगे।

  • 15 नवंबर दोपहर 2 से 16 नवंबर सुबह 11 बजे तक ट्रैफिक प्रतिबंध।

  • जुहू समेत प्रमुख घाटों पर पुलिस, एंबुलेंस और मेडिकल टीमें तैनात।

Mumbai Chhath Puja Security Arrangements: छठ पूजा के महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए मुंबई पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख पूजा स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

जुहू चौपाटी सहित संवेदनशील घाटों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए गए हैं।

15 नवंबर दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक प्रतिबंध

मुंबई शहर में छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। इसके तहत 15 नवंबर को दोपहर 2 बजे से 16 नवंबर को सुबह 11 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित रास्तों से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। इससे पूजा स्थलों के आसपास यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

जुहू चौपाटी समेत 75 स्थानों पर सुरक्षा

छठ पूजा के लिए मुंबई में कुल 75 निर्धारित स्थानों पर विशेष आयोजन व्यवस्था की गई है। इनमें जुहू चौपाटी प्रमुख पूजा स्थलों में शामिल है। यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शहर के अन्य प्रमुख घाटों और पूजा स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। पुलिसकर्मी भीड़ नियंत्रण के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर नजर रखेंगे।

Chhath Puja celebrations will be held at 75 locations in Mumbai
IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

एंबुलेंस और मेडिकल टीमें रहेंगी तैनात

प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा है। जुहू बीच समेत अन्य प्रमुख पूजा स्थलों पर एंबुलेंस और मेडिकल टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Chhath Puja celebrations will be held at 75 locations in Mumbai
मुंबई में CNG हुई महंगी, 1.50 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; अब 91.50 रुपये में मिलेगी गैस

गिरगांव चौपाटी और बाणगंगा पर विशेष नजर

गिरगांव चौपाटी और बाणगंगा में छठ पूजा के आयोजनों को लेकर सामने आए विवादों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। बॉम्बे हाईकोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और बिना अनुमति होने वाले आयोजनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का जोर त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर है।