छत्तीसगढ़ ट्रक ड्राइवर हड़ताल सोर्स - सोशल मीडिया
दुर्ग

ट्रक चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच राहत, छठ पूजा पर नहीं पड़ेगा महंगाई का असर

Truck Driver Strike : ड्राइवर आयोग और वेलफेयर बोर्ड समेत अन्य मांगों को लेकर देशभर में चल रहा आंदोलन, लेकिन छठ पूजा के लिए फलों की आपूर्ति रहेगी निर्बाध।

दिनेश कुमार चौहान, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • वाहन चालकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी।

  • छठ पूजा पर नहीं पड़ेगी महंगाई का असर।

  • छठ पूजा में उपयोग होने वाले फल पहुंच रहे बाजार में।

  • उपभोक्ताओं को नहीं होगी किसी तरह की परेशानी।

  • मौसंबी और संतरे की नियमित आपूर्ति हो रही है।

Chhattisgarh Truck Driver Strike : देशभर में ड्राइवर आयोग, वेलफेयर बोर्ड और चालकों के लिए सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर ट्रक चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इस हड़ताल के बीच छठ पूजा की तैयारियों पर संभावित असर और फलों की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका भी जताई जा रही थी।

हालांकि, छठ पर्व की तैयारियों में जुटे श्रद्धालुओं और आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। ट्रक चालकों की हड़ताल के बावजूद छठ पूजा में उपयोग होने वाले फल एवं सब्जियों की आपूर्ति पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ रहा है। बाजार में सभी प्रमुख फल सामान्य रूप से पहुंच रहे हैं और इस बार भी छठ पूजा के लिए फलों की उपलब्धता में किसी तरह की कमी की आशंका नहीं है।

पवनसुत फ्रूट मार्केट संघ कैंप 2 पावर हाउस के महामंत्री शिव ने बताया कि ट्रक चालकों की हड़ताल के बावजूद फलों की आवक सामान्य बनी हुई है। छठ पूजा में उपयोग होने वाले सभी प्रमुख फल बाजार में पहुंच रहे हैं।

महाराष्ट्र से मौसंबी और संतरे की नियमित आपूर्ति हो रही है। वहीं, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी विभिन्न फलों की आवक जारी है। सेब की आपूर्ति दिल्ली और कश्मीर से सामान्य रूप से हो रही है। ऐसे में फिलहाल हड़ताल का असर फल कारोबार पर दिखाई नहीं दे रहा है।

छठ पूजा के फलों की आपूर्ति पर नहीं संकट

छठ पूजा में फल और सब्जियों का विशेष धार्मिक महत्व होता है। पूजा की तैयारियों के दौरान बाजार में केला, सेब, संतरा, मौसंबी सहित विभिन्न प्रकार के फलों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल के कारण आपूर्ति बाधित होने की आशंका थी।

इससे बाजार में फलों की कमी और कीमतों में उछाल की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन फल व्यापारियों के मुताबिक, छठ पूजा के लिए जरूरी फलों की आपूर्ति अभी सामान्य है। दूसरे राज्यों से आने वाले फल नियमित रूप से बाजार तक पहुंच रहे हैं।

व्यापारियों का दावा, हड़ताल से नहीं बढ़ेंगी कीमतें

फल व्यापारी संघ के महामंत्री शिव का कहना है कि हड़ताल के बावजूद फल मंडियों में पर्याप्त मात्रा में फल पहुंच रहे हैं। छठ पूजा के लिए उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। हर साल की तरह इस साल भी सभी प्रमुख फल बाजार में उपलब्ध रहेंगे।

फिलहाल परिवहन बाधित होने या फलों की आवक में कमी जैसी स्थिति नहीं है। व्यापारियों के इस भरोसे से छठ पूजा के मौके पर फल खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को राहत मिली है।

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर

दिल्ली-मुंबई के बाद बेंगलुरु तीसरा शहर! मेट्रो ने पार किया 100 किमी का नेटवर्क, PM मोदी ने दी सौगात

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया