जेपी नड्डा दुर्ग रैली भाषण सोर्स - नवभारत लाइव
दुर्ग

नड्डा का कांग्रेस से सीधा सवाल: 12 बार देश में हुआ SIR, तो अब क्यों मचा रहे बवाल?

JP Nadda Durg Rally Speech : दुर्ग में जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्होंने राहुल की तुलना कमजोर छात्र से करते हुए ईवीएम पर सवाल उठाए।

घनश्याम गंधर्व, ऐश्वर्या द्विवेदी

Highlights

  • दुर्ग में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल हुए।

  • उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।

  • नड्डा ने राहुल की तुलना क्लास के एक कमजोर छात्र से की।

  • उन्होंने कहा कि हारने पर कांग्रेस ईवीएम पर सवाल उठाने लगती है।

  • नड्डा ने एसआईआर और बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर भी घेरा।

JP Nadda Statement On Rahul Gandhi : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा छत्तीसगढ़ के दुर्ग पहुंचे। वहां उन्होंने लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा से पहले भाषण दिया। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर कई गंभीर आरोप लगाए। नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी कमजोर छात्र की तरह व्यवहार करते हैं। वह पास होने पर खुद को होशियार बताते हैं। लेकिन फेल होने पर शिक्षक को जिम्मेदार ठहराने लगते हैं।

ईवीएम पर कांग्रेस की राजनीति

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव हारते ही बौखला जाती है। जीतने पर कांग्रेस को सब कुछ सही नजर आता है। हार मिलते ही वह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को दोष देती है। उन्होंने इसे राहुल गांधी की हिट एंड रन राजनीति करार दिया। राहुल आरोप लगाते हैं पर हलफनामे के साथ शिकायत दर्ज नहीं करते।

एसआईआर प्रक्रिया पर दिया तर्क

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर भी नड्डा बोले। उन्होंने कहा कि देश में 12 बार एसआईआर हो चुका है। इनमें से 10 बार कांग्रेस शासन में यह काम हुआ। अब भाजपा सरकार में हो रहे काम का विरोध क्यों हो रहा है? नड्डा ने कांग्रेस की मंशा पर सीधे सवाल खड़े किए।

बंगाल और घुसपैठ का मुद्दा

नड्डा ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का जिक्र किया। उन्होंने मुर्शिदाबाद को घुसपैठियों का गेटवे ऑफ इंडिया बताया। बांग्लादेशी फर्जी कागजातों के दम पर मतदाता सूची में जुड़ते थे। इससे चुनाव की निष्पक्षता पर बुरा असर पड़ता है। एसआईआर के बाद मतदाता सूची पूरी तरह साफ हो जाएगी।

PM नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को किया बर्थडे विश, पिता रामविलास पासवान को याद कर हुए भावुक, देखें VIDEO

सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य आगाज, नासिक में राष्ट्रपति और त्रयंबकेश्वर में सीएम ने किया धर्म ध्वजारोहण

तमिलनाडु की जेल में सुरक्षा में कोताही पर एक्शन! उप जेल अधीक्षक पर गिरी गाज, कईयों का ट्रांसफर हुआ

Delhi Chalo March को लेकर मेट्रो सेवा पर असर! राजीव चौक समेत 10 प्रमुख रूटों का रहेगा डायवर्जन, देखें लिस्ट

पंचकूला के स्कूल में खौफनाक घटना, KG की बच्ची को बेरहमी से पीटा; बेहोश होने पर भी नहीं रुका हमला, VIDEO