दुर्ग नगरीय निकाय निर्वाचन सोर्स सोशल मीडिया
दुर्ग

दुर्ग जिले की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 12.63 लाख मतदाता शामिल, नाम जांचने का मिला मौका

Draft voter list released : दुर्ग जिले में आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है।

दिनेश कुमार चौहान, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • दुर्ग जिले की प्रारंभिक मतदाता सूची जारी।

  • 11 दिसंबर तक दावा-आपत्ति का मौका।

  • वैशाली नगर में सबसे ज्यादा और भिलाई नगर में सबसे कम मतदाता।

  • 1 जनवरी 2027 को 18 साल पूरे करने वाले युवा भी जुड़वा सकेंगे सूची में नाम।

  • नाम जोड़ने, हटाने और सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन उपलब्ध।

Durg Urban Body Elections : जिले में आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के तहत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। गुरुवार 12 नवंबर 2026 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया।

जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले से संबंधित आठ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 12 लाख 63 हजार 157 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 6 लाख 28 हजार 280 पुरुष, 6 लाख 34 हजार 836 महिला और 41 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके तहत 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक कार्यालयीन दिवसों में सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची से संबंधित दावा-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त आवेदनों के निराकरण के बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

भिलाई नगर में सबसे कम, वैशाली नगर में सबसे ज्यादा मतदाता

प्रारंभिक मतदाता सूची के विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 2,11,096 मतदाता दर्ज हैं, जबकि भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 1,28,042 मतदाता हैं।

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाताओं की स्थिति इस प्रकार है

विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाता

पाटन 2,07,922

दुर्ग ग्रामीण 1,97,107

दुर्ग शहर 1,94,844

भिलाई नगर 1,28,042

वैशाली नगर 2,11,096

अहिवारा 2,06,847

साजा 1,00,300

बेमेतरा 16,999

कुल 12,63,157

18 वर्ष पूरे करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा प्रारूप-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा मतदाता सूची से नाम विलोपन के लिए प्रारूप-7 तथा नाम एवं अन्य प्रविष्टियों में सुधार और एक ही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थानांतरण के लिए प्रारूप-8 में आवेदन किया जा सकता है।

खास बात यह है कि मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण के तहत 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर की अर्हता तिथियों के आधार पर भी नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी।

घर बैठे ऑनलाइन भी कर सकेंगे आवेदन

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और स्थानांतरण के लिए नागरिक निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in और Voter Helpline App के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मतदाता इन माध्यमों से सूची में अपना नाम भी खोज सकते हैं। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया के दौरान प्राप्त आवेदनों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। किसी प्रविष्टि को लेकर आपत्ति होने पर संबंधित निर्वाचक अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

आयु वर्ग के हिसाब से 30 से 39 वर्ष के मतदाता सबसे ज्यादा

प्रारंभिक मतदाता सूची के आयु वर्गवार आंकड़ों के अनुसार जिले में 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक 3,60,419 है। इसके बाद 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग में 2,44,279 और 40 से 49 वर्ष आयु वर्ग में 2,69,361 मतदाता दर्ज हैं। आंकड़ों के मुताबिक 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग में 7,959 मतदाता, जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के 12,651 मतदाता शामिल हैं।

मतदाता सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1950

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यालयीन दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने मीडिया के माध्यम से आम नागरिकों तक अभियान की जानकारी पहुंचाने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे और मतदाता सूची की त्रुटियों को निर्धारित समय सीमा में सुधारा जा सके। 11 दिसंबर 2026 तक दावा-आपत्ति का अवसर है। इसलिए मतदाता अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की प्रविष्टियां प्रारंभिक सूची में जरूर जांच लें।

Noel Tata ने टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, बहराम वकील ने संभाली जिम्मेदारी

कुलगाम और किश्तवाड़ की घटनाओं पर बोले रक्षा विशेषज्ञ, कहा- पाकिस्तान को जल्द मिलेगा जवाब

सैम पित्रोदा ने की मोदी की तारीफ तो PM ने भी दिया जवाब, जानिए क्या कहा?

CERA की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, डेटा न गायब होता तो 49% तक ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण

कश्मीर का 'लाल सोना' क्यों हो रहा है गायब? कौन है इसका पीछे का जिम्मेदार