'स्त्री' परियोजना का शुभारंभ  (सोर्स- नवभारत लाइव)
धमतरी

धमतरी की महिलाओं के हाथों का हुनर पहुंचेगा विदेश, NIT रायपुर की ऐतिहासिक पहल

Dhamtari Women Empowerment: धमतरी में 'स्त्री' परियोजना का शुभारंभ किया गया है। इससे महिलाओं को पारंपरिक बुनाई से आगे बढ़ाकर आधुनिक उद्यमिता से जोड़ा जाएगा।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • धमतरी की महिलाओं के हाथों से तैयार कपड़े देश ही नहीं, विदेशों के बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी है।

  • एनआईटी रायपुर, जिला प्रशासन और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग की संयुक्त पहल।

  • अगले 36 महीनों में 300 ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।

  • हथकरघा, आधुनिक डिजाइन, कपड़ा निर्माण, पैकेजिंग और मार्केटिंग की ट्रेनिंग मिलेगी।

  • प्रशिक्षण के साथ स्वरोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

Chhattisgarh Handloom Products: अब तक आपने छत्तीसगढ़ के धान को देशभर में पहुंचते देखा और सुना होगा, लेकिन अब धमतरी की महिलाओं के हाथों से बुना कपड़ा भी सात समंदर पार अपनी पहचान बनाने जा रहा है। जी हां, धमतरी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की शुरुआत हुई है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर उद्यमी बनाना

एनआईटी रायपुर, जिला प्रशासन और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग के संयुक्त प्रयास से 'स्त्री' परियोजना का शुभारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सिर्फ बुनाई का हुनर सिखाना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर उद्यमी बनाना है।

धमतरी के भोलाराम पवार शासकीय पॉलीटेक्निक में शुरू हुए इस केंद्र में महिलाओं को हथकरघा के साथ आधुनिक डिजाइन, कपड़ा निर्माण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यानी अब धमतरी की महिलाएं केवल कपड़ा तैयार नहीं करेंगी, बल्कि अपने उत्पाद का खुद का ब्रांड बनाएंगी और उसे देश-विदेश के बाजार तक पहुंचाएंगी।

300 ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य

इस परियोजना के तहत अगले 36 महीनों में 300 ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण के साथ उन्हें स्वरोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन और जरूरी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।

दरअसल, धमतरी की खादी और हथकरघा उत्पादों की अपनी अलग पहचान है। यहां की महिलाओं के पास हुनर की कमी नहीं है, जरूरत थी तो आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और बाजार तक पहुंच बनाने वाले मंच की। एनआईटी रायपुर की यह पहल इसी कमी को दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

महिलाओं को जोड़ा जाएगा आधुनिक उद्यमिता से

इस परियोजना के जरिए महिलाओं को पारंपरिक बुनाई से आगे बढ़ाकर आधुनिक उद्यमिता से जोड़ा जाएगा, ताकि वे अपने उत्पादों को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी पहचान दिला सकें।

कुल मिलाकर, धमतरी की महिलाओं के लिए यह सिर्फ एक प्रशिक्षण केंद्र नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का नया रास्ता है। अब उम्मीद है कि गांव की महिलाएं अपने हुनर को कारोबार में बदलेंगी और उनके हाथों से तैयार कपड़े विदेशों के बाजारों तक पहुंचेंगे। क्योंकि अब धमतरी की महिलाओं के हाथों में सिर्फ धागा नहीं, बल्कि अपने भविष्य और आत्मनिर्भरता की नई तकदीर भी होगी।

Story By - Jageshwar Sinha

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा

Indian Railway: ट्रेन में अब कम खाना मिलेगा, रेलवे ने मेन्यू आइटम घटाए; जानें क्या-क्या बदला?

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा