कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, बिलासपुर हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत

CG Coal Levy Scam: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की नियमित जमानत याचिका खारिज हो गई। कोर्ट ने आर्थिक अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया।
Chhattisgarh congress Leader ramgopal Agrawal, chhattisgarh news,
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को नहीं मिली जमानत(सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष की नियमित जमानत याचिका हुई खारिज।

  • बिलासपुर हाइकोर्ट ने सुनवाई के दौरान माना आर्थिक अपराध में संलिप्तता।

  • मैनुअल प्रणाली में बदलकर 25 रुपए प्रति टन की दर से अवैध वसूली का नेटवर्क।

  • आर्थिक अपराध की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने नियमित जमानत देने से किया इनकार।

Chhattisgarh Congress leader Ramgopal Agrawal: कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की नियमित जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच ने कहा कि केस डायरी और जांच में सामने आए साक्ष्यों से आवेदक की आर्थिक अपराध में प्रथम दृष्टया संलिप्तता परिलक्षित होती है। बता दें, कि रामगोपाल अग्रवाल को 8 जुलाई 2026 को एसीबी/ईओडब्ल्यू में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2024 में गिरफ्तार किया गया था।

Chhattisgarh congress Leader ramgopal Agrawal, chhattisgarh news,
बिलासपुर एयरपोर्ट को 4C बनाने पर सरकार की ना, हाई कोर्ट नाराज, पूछा- बंद करना चाहती है एयरपोर्ट?

25 रुपये प्रति टन की दर से अवैध वसूली

अभियोजन के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन परमिट की ऑनलाइन व्यवस्था को मैनुअल प्रणाली में बदलकर 25 रुपये प्रति टन की दर से अवैध वसूली का नेटवर्क संचालित किया गया। रायगढ़, कोरबा और सूरजपुर सहित कोयला उत्पादक जिलों में जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच करीब 540 करोड़ रुपये की अवैध लेवी वसूली गई। प्रवर्तन निदेशालय की रिपोर्ट के आधार पर 17 जनवरी 2024 को 35 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

Chhattisgarh congress Leader ramgopal Agrawal, chhattisgarh news,
रायपुर ट्रैफिक पुलिस में फेरबदल, 8 निरीक्षकों के बदले गए थाने, मुख्यालय से फील्ड तक बदली जिम्मेदारी

जांच एजेंसी का आरोप है कि अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष रहते हुए देवेंद्र डडसेना के माध्यम से अवैध लेवी से प्राप्त 104.20 करोड़ रुपये पार्टी के लिए, उनके और परिजनों के नाम पर संपत्तियां खरीदने का मामला भी जांच में सामने आया है।

रामगोपाल के वकील ने कोर्ट दी ये दलील

मामले की सुनवाई के दौरान रामगोपाल अग्रवाल के अधिवक्ताओं ने गिरफ्तारी को अनुचित बताते हुए कहा कि जांच में सहयोग किया गया है और हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता समाप्त हो चुकी है। ट्रायल में देरी तथा अन्य सह-आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के आधार पर भी राहत मांगी गई।

वहीं, शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता प्रवीण दास ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आवेदक संपत्तियों की खरीद के लिए आय का स्रोत स्पष्ट नहीं कर सके हैं। जांच में उनके बेटे द्वारा कई संपत्तियां खरीदने की बात भी सामने आई है।

अदालत ने नियमित जमानत देने से किया इनकार

हाईकोर्ट ने कहा, कि ट्रायल में देरी के लिए केवल अभियोजन को जिम्मेदार ठहराने का कोई ठोस आधार प्रस्तुत नहीं किया गया है। अन्य सह-आरोपियों को डेढ़ से दो साल जेल में रहने के बाद जमानत मिली थी, जबकि अग्रवाल गिरफ्तारी के बाद लगभग तीन माह ही जेल में रहे हैं। इसलिए समानता का आधार भी स्वीकार नहीं किया जा सकता।

आर्थिक अपराध की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने नियमित जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस आदेश में की गई टिप्पणियों का ट्रायल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।