उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा 3 दिन में 7.8 डिग्री लुढ़का, जगदलपुर में बढ़ी गर्मी

Ambikapur Temperature: उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड की वापसी हुई है, जबकि दक्षिणी इलाकों में रात का तापमान बढ़ने लगा है। इधर मध्य इलाके में रात में ठिठुरन बढ़ने लगी है।
Chhattisgarh Weather news, raipur news,
उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर खत्म होते ही उत्तर छत्तीसगढ़ में लौटी ठंड।

  • तीन दिनों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री तक गिरा।

  • पेंड्रारोड में 5 और बिलासपुर में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज।

  • जगदलपुर में रात का तापमान 4.2 डिग्री बढ़कर 20.1 डिग्री पहुंचा।

  • अंबिकापुर और जगदलपुर के न्यूनतम तापमान में 8.7 डिग्री का अंतर।

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में बादल साफ होते ही अब मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड की वापसी हुई है, जबकि दक्षिणी इलाकों में रात का तापमान बढ़ने लगा है। इधर मध्य इलाके में रात में ठिठुरन बढ़ने लगी है।

पिछले तीन दिनों में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, पेंड्रारोड का 5 डिग्री और बिलासपुर का 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। इसके उलट जगदलपुर में रात का पारा 4.2 डिग्री बढ़ गया। अब अंबिकापुर और जगदलपुर के न्यूनतम तापमान में 8.7 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया है।

उत्तर में ठंड की वापसी, दक्षिण में बढ़ा रात का पारा

बुधवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। अंबिकापुर, पेंड्रारोड और दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल कोई सक्रिय मौसमी तंत्र नहीं है। अगले पांच दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।

बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11.4 डिग्री रहा। दिन के तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में 25.3, पेंड्रारोड में 25.8, बिलासपुर में 28.3, जगदलपुर में 30.3 और राजनांदगांव में 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Chhattisgarh Weather news, raipur news,
रायपुर ट्रैफिक पुलिस में फेरबदल, 8 निरीक्षकों के बदले गए थाने, मुख्यालय से फील्ड तक बदली जिम्मेदारी

तूफान के असर से अंबिकापुर में चढ़ गया था पारा

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से पहले 19 नवंबर को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री था। अगले तीन दिनों में यह बढ़कर 19.2 डिग्री तक पहुंच गया था। अब तूफान का असर खत्म होने के बाद तापमान में फिर तेज गिरावट आई है। दूसरी ओर, जगदलपुर में 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री था, जो बुधवार को बढ़कर 20.1 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से 6 डिग्री अधिक है।

Chhattisgarh Weather news, raipur news,
बिलासपुर एयरपोर्ट को 4C बनाने पर सरकार की ना, हाई कोर्ट नाराज, पूछा- बंद करना चाहती है एयरपोर्ट?

रायपुर में रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा

राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम, जबकि रात का पारा सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम 17.8 डिग्री दर्ज हुआ।

राजधानी में सुबह हवा में नमी 77 प्रतिशत थी, जो शाम तक घटकर 61 प्रतिशत रह गई। गुरुवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।