छत्तीसगढ़ मौसम सोर्स - नवभारत लाइव
छत्तीसगढ़

चक्रवात अकवान की दस्तक: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कल से बारिश और आंधी का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update : चक्रवाती तूफान 'अकवान' के असर से छत्तीसगढ़ में 20-21 नवंबर को बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, बलरामपुर में पारा 8.9 डिग्री पहुंचा।

ऐश्वर्या द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ में तूफान अकवान का खतरा, कल से झमाझम बारिश।

  • 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, यलो अलर्ट जारी।

  • बलरामपुर में कड़ाके की ठंड, पारा 8.9 डिग्री तक गिरा।

  • बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, छत्तीसगढ़ भीगेगा।

  • रायपुर में छाए रहेंगे बादल, अगले दो दिन भारी बारिश।

IMD Yellow Alert Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान 'अकवान' के कारण प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 20 और 21 नवंबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने की पूरी संभावना है।

50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के दौरान गरज और चमक के साथ बिजली गिर सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। विभाग ने राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी भी दी है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

कल तट से टकराएगा तूफान अकवान

दक्षिण और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना तूफान 'अकवान' लगातार आगे बढ़ रहा है। यह सिस्टम फिलहाल उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 18 नवंबर की दोपहर को यह चक्रवात आंध्र प्रदेश के नरसापुर से 520 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था।

वहीं चेन्नई से इसकी दूरी 560 किलोमीटर पूर्व और ओडिशा के गोपालपुर से 660 किलोमीटर दक्षिण में दर्ज की गई। अनुमान है कि यह तूफान 20 नवंबर की दोपहर तक तट से टकराएगा। यह उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के बीच लैंडफॉल कर सकता है। तट से टकराते समय हवा की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

बलरामपुर में कड़ाके की ठंड

बारिश की चेतावनी के बीच छत्तीसगढ़ में ठंड का असर भी तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में भी रात का पारा 9.2 डिग्री तक लुढ़क गया है।

रायपुर में आज छाए रहेंगे बादल

राजधानी रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से एक डिग्री कम रहा। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। आज यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रह सकता है।

कल तट से टकराएगा Cyclone Akvan, ओडिशा के 13 जिलों में हाई अलर्ट, 400 से ज्यादा सेंटर तैयार, स्कूल बंद

Aaj Ka Mausam: मौसम का डबल अटैक! बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अकवान का खतरा, दिल्ली-NCR में घने कोहरे की चेतावनी

बांग्लादेश की आजादी से आपातकाल तक... इंदिरा गांधी के वो फैसले, जिन्होंने भारतीय इतिहास पर छोड़ी गहरी छाप

क्या इंदिरा गांधी को इमरजेंसी लगाने का पछतावा था, किसके कहने पर खत्म हुआ आपातकाल? इनसाइड स्टोरी

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?