बिलासपुर फ्लाइट कैंसिल सोर्स - सोशल मीडिया
बिलासपुर

बिलासपुर-कोलकाता फ्लाइट फिर बंद, 42 यात्रियों की बुकिंग के बाद भी उड़ान रद्द

Bilaspur Flight Cancelled : बिलासपुर से कोलकाता फ्लाइट एक दिन चलने के बाद फिर बंद हो गई। 42 यात्रियों की बुकिंग के बावजूद उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान हैं।

घनश्याम गंधर्व, ऐश्वर्या द्विवेदी

Highlights

  • बिलासपुर-कोलकाता फ्लाइट शुरू होते ही फिर बंद हुई।

  • 42 बुकिंग के बाद भी विमान ने नहीं भरी उड़ान।

  • बिलासपुर के यात्रियों के साथ यह कैसा बड़ा मजाक?

  • एक दिन चली फ्लाइट, दूसरे दिन सेवा पूरी ठप।

  • एयरपोर्ट और एविएशन विभाग के बयानों में भारी उलझन।

Bilaspur to Kolkata Flight : बिलासपुर से कोलकाता के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। करीब 37 दिनों तक बंद रहने के बाद 25 अक्टूबर को शुरू हुई कोलकाता फ्लाइट अगले ही दिन फिर बंद हो गई। हैरानी की बात यह है कि जिस दिन उड़ान दोबारा शुरू हुई, पहले दिन 36 यात्रियों ने सफर किया था, जबकि अगले दिन के लिए 42 टिकटों की बुकिंग भी हो चुकी थी। इसके बावजूद विमान का संचालन नहीं हुआ।

दरअसल, बिलासपुर-कोलकाता हवाई सेवा पहले भी यात्रियों की कम संख्या का हवाला देकर बंद की जा चुकी है। 12 अगस्त 2026 को फ्लाइट का समय सुबह से बदलकर दोपहर किया गया था। उस दौरान सुबह की उड़ान में औसतन 45 से 50 यात्री सफर कर रहे थे। इसके बाद 18 सितंबर को कम यात्री मिलने की बात कहकर सेवा बंद कर दी गई। यात्रियों को भरोसा दिया गया था कि विंटर शेड्यूल में उड़ान फिर शुरू होगी।

25 अक्टूबर को विमान ने दोबारा उड़ान भरी, लेकिन अगले ही दिन सेवा ठप हो गई। इस घटनाक्रम ने यात्रियों के साथ-साथ हवाई सुविधा की मांग कर रहे संगठनों की नाराजगी भी बढ़ा दी है।

हवाई सुविधा समिति ने उठाए सवाल

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट और यहां के यात्रियों के साथ हवाई सेवा के नाम पर मजाक किया जा रहा है। समिति का सवाल है कि जब 42 यात्रियों की बुकिंग थी, तो उड़ान का संचालन क्यों नहीं किया गया? बार-बार यात्रियों की कमी का हवाला देना उचित नहीं है।

एलायंस एयर ने दी बंद होने की जानकारी

एयरपोर्ट डायरेक्टर बीरेन सिंह के मुताबिक, बिलासपुर-कोलकाता उड़ान बंद होने की जानकारी एलायंस एयर की ओर से मिली है। हालांकि, कंपनी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना उपलब्ध नहीं कराई है।

एविएशन विभाग का दावा- फ्लाइट बंद नहीं हुई

दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ एविएशन विभाग के डायरेक्टर मुकेश बंसल का कहना है कि बिलासपुर-कोलकाता फ्लाइट बंद नहीं हुई है। इसे हैदराबाद से जोड़ने की कोशिश की जा रही है और उड़ान का संचालन जारी है।

ऐसे में एक ही उड़ान को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन और एविएशन विभाग के अलग-अलग बयानों ने स्थिति को और उलझा दिया है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिलासपुर से कोलकाता के लिए नियमित हवाई सेवा आखिर कब शुरू होगी?

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कैसे चेक करें और निकालें; जानें Step by Step

पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की PM-किसान की 24वीं किस्त, किसानों के खाते में भेजे 19 हजार करोड़ रुपये

डेटिंग ऐप Tinder- Bumble और Hinge पर 75% प्रोफाइल फर्जी; जानें कैसे बचें रोमांस स्कैम से?