दोगुने किराए के साथ बिलासपुर से कोलकाता सीधी फ्लाइट 1 नवंबर से शुरू, जारी हुआ शेड्यूल

Bilaspur New Flight: विमानन कंपनी अलायंस एयर ने 1 नवंबर से उड़ान शुरू करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार यात्रियों को दोगुने किराए देना होगा।
Chhattisgarh news, Bilaspur New Flight,
बिलासपुर एयरपोर्ट(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • चार महीने से बंद था बिलासपुर-कोलकाता सीधी विमान सेवा।

  • विमानन कंपनी अलायंस एयर ने की सीधी फ्लाइट की घोषणा।

  • इस बार यात्रियों को देना होगा दोगुना किराया।

  • विमानन कंपनी ने जारी किया विंटर शेड्यूल।

Bilaspur to Kolkata New Direct Flight: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कोलकाता जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। करीब चार महीने से बंद बिलासपुर-कोलकाता सीधी विमान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है। विमानन कंपनी अलायंस एयर ने 1 नवंबर से उड़ान शुरू करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार यात्रियों को पहले के मुकाबले ज्यादा किराया चुकाना पड़ेगा।

विंटर शेड्यूल जारी

कंपनी ने विंटर शेड्यूल जारी करने के साथ ही टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। पहले जहां इस रूट पर शुरुआती किराया 2,000 रुपये था और बाद में 3,500 रुपये तक पहुंच गया था, वहीं अब दोबारा शुरू हो रही सेवा में किराया बढ़ने से यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। अलायंस एयर के जारी शेड्यूल के मुताबिक, बिलासपुर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए विमान सुबह 11:40 बजे उड़ान भरेगा। करीब दो घंटे के सफर के बाद विमान दोपहर 1:30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।

Chhattisgarh news, Bilaspur New Flight,
छत्तीसगढ़ में जारी है तबादला! मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों के बदले प्रभार, जारी हुआ आदेश

हवाई यात्रियों को बड़ी राहत

कंपनी ने इस रूट के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। ऐसे में नवंबर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को सीधी विमान सेवा का विकल्प फिर से मिल सकेगा। बिलासपुर से कोलकाता की सीधी उड़ान सेवा 12 मार्च को शुरू हुई थी। शुरुआत में यात्रियों के लिए किराया करीब 2,000 रुपये रखा गया था। बाद में यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ कंपनी ने किराया बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दिया था। जून तक सामान्य तौर पर इसी दर पर टिकट उपलब्ध थे, हालांकि मांग के अनुसार किराया अलग-अलग हो सकता था।

Chhattisgarh news, Bilaspur New Flight,
भिलाई के तालपुरी में एसटीपी की दुर्गंध से रहवासियों में आक्रोश, नगर निगम चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चार महीने बंद रहा विमान सुविधा

पहले यह सेवा क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के तहत संचालित होती थी। अब दोबारा शुरू होने वाली उड़ान सामान्य किराया व्यवस्था के तहत संचालित होगी। ऐसे में यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक भुगतान करना पड़ सकता है। करीब चार महीने तक सीधी उड़ान बंद रहने से बिलासपुर और आसपास के यात्रियों को कोलकाता जाने के लिए दूसरे विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। अब विमान सेवा बहाल होने से समय की बचत होगी और यात्रा आसान हो सकेगी।

हालांकि, बढ़े हुए किराये के कारण यह सवाल भी उठ रहा है कि सीधी विमान सेवा शुरू होने का लाभ यात्रियों को कितनी किफायती दर पर मिल पाएगा। फिलहाल यात्रियों की नजरें टिकटों के वास्तविक शुरुआती किराये और उपलब्ध सीटों पर रहेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com