छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान का कहर, रातभर हुई बारिश से फसलें बर्बाद, पांच जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Chhattisgarh Weather Cyclone Arnab : चक्रवाती तूफान अर्नब से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, पांच जिलों में स्कूल बंद, धान की फसल प्रभावित, 2 नवंबर तक अलर्ट।
The impact of Cyclonic Storm 'Arnab' continues to be felt across Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ मौसमसोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर लगातार देखने को मिल रहा है।

  • रातभर हुई मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

  • सुरक्षा को देखते हुए पांच जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई।

  • बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है।

  • मौसम विभाग ने दो नवंबर तक बारिश का दौर जारी रहने की बात कही।

Heavy Rain Alert School Holiday : बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब ने असर दिखाया है। सरगुजा और रायपुर संभाग में रातभर भारी बारिश दर्ज की गई है। सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी किया है। यहां शुक्रवार को भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। प्रदेश में 2 नवंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

5 जिलों में स्कूल किए गए बंद

खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा के लिए पांच जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। दुर्ग, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर और रायगढ़ में छुट्टी का आदेश है। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू रहेगा। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

The impact of Cyclonic Storm 'Arnab' continues to be felt across Chhattisgarh
बिलासपुर में कोयला कारोबारी शाहबाज खान के ठिकाने पर EOW और ACB की बड़ी कार्रवाई

किसानों पर टूटा बारिश का कहर

लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बलरामपुर, मुंगेली और धमतरी में धान की फसल प्रभावित हुई है। कटाई के बाद खेतों में रखी फसल पूरी तरह भीग गई है।

खेतों में खड़ी फसल भी जमीन पर गिरने लगी है। पानी भरने से धान के दाने काले पड़ सकते हैं। फसल में फफूंद लगने का बड़ा खतरा पैदा हो गया है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने किसानों को कटाई रोकने की सलाह दी है। काटी गई फसल को सूखे स्थान पर रखने को कहा गया है।

The impact of Cyclonic Storm 'Arnab' continues to be felt across Chhattisgarh
ED-EOW की रेड से पूरे छत्तीसगढ़ में खलबली, रायपुर से बिलासपुर और राजनांदगांव से राजिम तक गरजी जांच एजेंसियां