छत्तीसगढ़ बीजापुर माओवादी डम्प सोर्स- नवभारत लाइव
बीजापुर

बीजापुर में माओवादियों के दो डम्प का भंडाफोड़, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हथियार और विस्फोटक जब्त

Bijapur Maoist Dump : पामेड़ और आवापल्ली क्षेत्र में सुरक्षा बलों की अलग-अलग कार्रवाई, ड्रोन और लैपटॉप समेत संचार उपकरण जब्त, पुलिस ने शुरू की वैधानिक कार्रवाई।

अजय श्रीवास्तव, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • बीजापुर के जंगलों में माओवादियों के दो डम्प मिले।

  • पामेड़ के कोरागुट्टा जंगल में ड्रोन और लैपटॉप बरामद।

  • संचार और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का जखीरा मिला।

  • आवापल्ली के पेद्दापुन्नुर जंगल में हथियार-विस्फोटक जब्त।

  • डम्प से कारतूस और टिफिन बम भी बरामद।

Chhattisgarh Bijapur Maoist Dump : बस्तर के जंगलों में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान लगातार जारी है। इसी बीच बीजापुर जिले में दो अलग-अलग इलाकों में माओवादियों के द्वारा छिपाए गए डम्प मिलने से सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।

पामेड़ और आवापल्ली थाना क्षेत्र के जंगलों में चलाए गए सर्चिंग और डीमाइनिंग अभियान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक एवं संचार उपकरणों के साथ हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

पामेड़ के जंगल में मिला इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का डम्प

पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई पामेड़ थाना क्षेत्र के कोरागुट्टा जंगल में की गई। जिला बल और कोबरा 208वीं वाहिनी की संयुक्त टीम खुफिया सूचना के आधार पर सर्च अभियान चला रही थी। इसी दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए इलेक्ट्रॉनिक और संचार उपकरणों का डम्प मिला।

इसमें ड्रोन, लैपटॉप, संचार उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री सहित कई सामान बरामद किए गए। पुलिस को आशंका है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल संचार व्यवस्था और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गतिविधियों में किया जा सकता था।

आवापल्ली के जंगल में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

दूसरी कार्रवाई आवापल्ली थाना क्षेत्र के पेद्दापुन्नुर जंगल में हुई। यहां जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 62वीं बटालियन की ई कंपनी की टीम सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक और डम्प मिला। इसमें हथियारों के साथ कारतूस, टिफिन बम और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

दोनों स्थानों से बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बीजापुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल या आसपास के इलाकों में कोई संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री दिखाई देने पर उसे छूने के बजाय तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को सूचना दें।

रामदेव के पाखंडी वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का जवाब, बोले- उनकी निंदा भी हमारे लिए आशीर्वाद

Kal Ka Mausam: मौसम का बदलेगा मिजाज, 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; इन इलाकों में छाएगा घना कोहरा

पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीन के सैटेलाइट्स ने 37 बार बदली चाल, क्या आतंकियों की मदद कर रहा था ड्रैगन?

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल