सुपेला फ्लाईओवर हादसा (सोर्स - नवभारत लाइव)
भिलाई

चालक को आई झपकी, सुपेला फ्लाईओवर पर लोहे के तारों से भरा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

Supela Flyover Accident: लोहे के तारों से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।

दिनेश कुमार चौहान, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • रायपुर से महाराष्ट्र जा रहा था ट्रक।

  • बाल-बाल बचे राहगीर, घंटों प्रभावित रहा यातायात।

  • डिवाइडर से टकराकर हुआ हादसे का शिकार।

  • दुर्ग-भिलाई के व्यस्त सुपेला फ्लाईओवर टला हादसा।

Bhilai Supela Flyover Road Accident: दुर्ग-भिलाई के व्यस्त सुपेला फ्लाईओवर पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। लोहे के तारों से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। ट्रक के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक रायपुर से लोहे के तारों का माल लेकर महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। इसी दौरान सुपेला फ्लाईओवर पर चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया और सड़क पर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का टायर भी फट गया।

हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार

फ्लाईओवर पर ट्रक पलटने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़क पर ट्रक और उसमें लदे माल के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और दोनों तरफ जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को व्यवस्थित करने में जुट गई।

चालक ने बताई हादसे की वजह

ट्रक चालक प्रकाश सिंह रावत के मुताबिक, वाहन चलाते समय उसे झपकी आ गई थी। इसी दौरान ट्रक पर से उसका नियंत्रण हट गया और वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया।

व्यस्त फ्लाईओवर पर हुए इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, जिस समय ट्रक पलटा, उस दौरान आसपास दूसरे वाहन मौजूद होते तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था। फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर हाईवे पर लंबी दूरी तक वाहन चलाने वाले चालकों की थकान और नींद से जुड़े खतरे को उजागर कर दिया है।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- माफ नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह

PIB Fact Check: क्या सच में PM मोदी दे रहे सभी को 8,000 रुपए का दिवाली बोनस, जानें इसके पीछे का खेला