धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के पूर्व CM भूपेश बघेल, बोले- ढोंगी बाबा देवी-देवताओं की खिल्ली उड़ाने में लगा है..

Bhupesh Baghel Statement: भगवान राम-कृष्ण की तुलना करने के मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है। कहा कि ढोंगी बाबा हिंदुओं की देवी-देवताओं की खिल्ली उड़ाने में लगा है।
Chhattisgarh news, Bhupesh Baghel, dhirendra krishn shastri,
भूपेश बघेल और धीरेंद्र शास्त्री के बीच विवाद(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भगवान राम-कृष्ण की तुलना करने पर भूपेश और बागेश्वर बाबा के बीच विवाद।

  • धीरेंद्र शास्त्री की रेबीज जांच हो: पूर्व सीएम भूपेश बघेल।

  • मथुरा के साधु-संतों ने भी जताई नाराजगी।

  • धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मांगी फाफी, बोले- राम और कृष्ण दोनों एक ही हैं।

कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना करने वाले बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए बागेश्वर बाबा के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। भूपेश बघेल ने फेसबुक पोस्ट पर तंज करते हुए लिखा कि ‘कोई तो केमिकल लोचा है। इनकी रेबीज वगैरह की जांच करवाना ठीक होगा।’

Chhattisgarh news, Bhupesh Baghel, dhirendra krishn shastri,
दिल्ली प्रवास से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले- छत्तीसगढ़ हरित ऊर्जा में निभा रहा अहम भूमिका

भूपेश ने अपने पोस्ट में कही ये बात

भूपेश बघेल ने आगे लिखा कि हिंदू-हिंदू करते-करते अब यह ढोंगी बाबा हिंदुओं के आराध्य देवी-देवताओं की खिल्ली उड़ाने लगा है। उन्होंने सवाल किया कि हिंदू धर्म के ठेकेदारों की भावनाएं अब आहत क्यों नहीं हो रही हैं। इधर, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर मथुरा के साधु-संतों ने नाराजगी जताते हुए उनसे माफी मांगने की मांग की।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दी सफाई, मांगी माफी

विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भी जवाब सामने आया है। भगवान राम-कृष्ण की तुलना मामले में सफाई देते हुए कहा कि भगवान राम और कृष्ण एक ही हैं, उनमें कोई अंतर नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके बयान से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे माफी मांगते हैं। शास्त्री ने यह भी कहा कि वे खुद ठाकुरजी और ब्रज के भक्त हैं। वे श्रीमद्भागवत कथा कहते हैं और भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान करते हैं। उन्होंने कहा कि राम और कृष्ण दोनों एक ही हैं और उनमें कोई अंतर नहीं है।

Chhattisgarh news, Bhupesh Baghel, dhirendra krishn shastri,
छत्तीसगढ़ में छात्रवृत्ति परीक्षा की तारीख बदली,मंडल ने जारी किया नया आदेश, जानिए अगली तारीख

क्या है विवाद का पूरा कारण

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आयोजित श्रीराम कथा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि श्रीकृष्ण की मुद्रा तीन जगह से टेढ़ी होती है, जबकि भगवान श्रीराम सीधे खड़े होते हैं। उन्होंने अयोध्या और वृंदावन की तुलना करते हुए भी टिप्पणी की थी। शास्त्री के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद मथुरा के साधु-संतों ने नाराजगी जताई और उनसे माफी मांगने को कहा। भूपेश बघेल ने अपने पोस्ट में यह वीडियो जारी किया है।

Chhattisgarh news, Bhupesh Baghel, dhirendra krishn shastri,
महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को लेकर CBI आज 4.50 बजे पहुंचेगी रायपुर, कोर्ट में होगी पेशी

'तुम्हारे वाले तीन जगह से टेढ़े'

कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण का जिक्र करते हुए कहा, “तुम अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, कहीं बैठे हैं तो टेढ़े। वो खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े। पैर के ऊपर पैर, कमर कहीं लचकाएं, बंसी बजाएं तो टेढ़े।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे वाले भगवान खड़े भी होते हैं तो एकदम सीधे होते हैं। हमारे वाले का नाम भी एकदम सीधा और हमारे वाले भगवान का चलना भी एकदम सीधा है।”

भूपेश ने धीरेंद्र पर लगाया था अंधविश्वास फैलाने का आरोप

भूपेश बघेल और बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री के बीच विवाद का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। साल 2025 में बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ बयान दिया था। उनके इस बयान पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पलटवार किया था, उन्होंने कहा कि कि अगर हिंदू समाज को एकजुट करना, भक्ति का प्रसार करना और राष्ट्रवाद की भावना जगाना अंधविश्वास है, तो भूपेश बघेल को इस देश को छोड़ देना चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भूपेश ने कहा था कि “जब धीरेंद्र शास्त्री पैदा भी नहीं हुए थे, तब से मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा हूं।” उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को BJP का एजेंट तक बता दिया था।