मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे लोगों के लिए काल बना NH-28, कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत

Kushinagar Accident: थरुआडीह के समीप कार की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों ने जान गंवाई जिसमे एक ही परिवार के 5 सदस्य शामिल हैं। घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
Kushinagar road accident
कुशीनगर सड़क हादसा(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • NH-28 पर ओमनी कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर

  • स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कार से शवों को निकाला बाहर

  • टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और मौके पर जुटी लोगों की भीड़ का दृश्य आया सामने

NH-28 Major Road Accident: एक मांगलिक कार्यक्रम से हंसते-खेलते घर लौट रहा एक परिवार यूपी के कुशीनगर जिले में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। एनएच-28 पर हुए इस दर्दनाक हादसे में परिवार के पांच लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए थम गई। देर रात हुए इस हादसे में ओमनी कार की ट्रेलर से भीषण टक्कर हुई।

बताया जा रहा है कि कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल थे। दो घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ​रेफर किया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह रूह कंपा देने वाला हादसा हाटा कोतवाली के नेशनल हाइवे-28 पर थरुआडीह के समीप हुआ। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से कार से सभी शव बाहर निकाले। पुलिस घटना को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

सूबे के मुख्यमंत्री योगी ​आदित्यानाथ ने मामले का संज्ञान लिया और गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों से संवाद कर उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराने और हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Kushinagar road accident
मथुरा: घीया मंडी के तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दुकान-मकान में लाखों के नुकसान की आशंका

भयानक वीडियो भी आया सामने

इस हृदयविदारक हादसा के एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन मौके पर दिखाई दे रहा है। हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और आसपास सामान भी बिखरा नजर आ रहा है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और हर कोई इस दृश्य को देखकर स्तब्ध नजर आ रहा है।

Kushinagar road accident
जोशीमठ के पास हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए 6 लोगों के शव बरामद, एम्स ऋषिकेश ले जाए गए; जांच में जुटी है टीम