छत्तीसगढ़ बस्तर माओवादी डंप सोर्स- नवभारत लाइव
बस्तर

माओवादियों के खजाने का खुलासा, बस्तर में हथियारों का डंप और जमीन में दबे मिले 39.77 लाख रुपये

Bastar Maoist dump : जंगल में SLR-INSAS समेत हथियारों का जखीरा बरामद, बड़ेपल्ली में स्टील के डिब्बे में छिपाकर रखे थे लाखों रुपये, एक ही दिन में दो बड़ी कार्रवाइयों से माओवादी नेटवर्क को झटका।

अजय श्रीवास्तव, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • नारायणपुर के चालचेर जंगल से माओवादियों का हथियार डंप बरामद।

  • SLR और INSAS समेत तीन हथियार, 104 कारतूस जब्त।

  • बीजापुर के बड़ेपल्ली जंगल में जमीन के नीचे मिला 39.77 लाख कैश।

  • स्टील के डिब्बे में छिपाकर रखे गए थे 500 रुपये के नोट।

  • पहले भी माओवादी डंप से 7.60 करोड़ नकद और 8.5 किलो सोना बरामद।

Chhattisgarh Bastar Maoist dump : बस्तर के जंगलों में माओवादी संगठन के छिपे ठिकानों और आर्थिक नेटवर्क पर सुरक्षाबलों का शिकंजा कसता जा रहा है। कहीं जंगलों में हथियारों का डंप मिल रहा है तो कहीं जमीन के भीतर गाड़कर रखी गई लाखों रुपये की नकदी बाहर निकल रही है।

बुधवार को नारायणपुर और बीजापुर से सामने आई दो बड़ी कार्रवाइयों ने माओवादी संगठन के हथियारों और आर्थिक संसाधनों से जुड़े छिपे भंडारों को उजागर किया है।

पहली कार्रवाई नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के चालचेर जंगल में हुई। यहां पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई।

इसमें SLR और INSAS राइफल समेत तीन हथियार, 104 कारतूस, पांच मैगजीन और दो वॉकी-टॉकी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, यह बरामदगी 24 नवंबर को आत्मसमर्पित माओवादी कैडर से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर की गई।

जमीन के नीचे स्टील के डिब्बे में छिपा था 39.77 लाख का कैश

दूसरी बड़ी कार्रवाई बीजापुर जिले के बड़ेपल्ली गांव के जंगल में हुई। यहां माओवादियों द्वारा जमीन के भीतर छिपाकर रखी गई 39 लाख 77 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर डीआरजी, भैरमगढ़ थाना पुलिस और बीडीएस टीम ने संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया था। तलाशी के दौरान जमीन के भीतर बोरी में रखा स्टील का डिब्बा मिला। इसमें टेप से लिपटे पैकेट रखे थे। जांच में पैकेटों से 500 रुपये के नोटों में कुल 39.77 लाख रुपये बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी माओवादी डंप से 7 करोड़ 60 लाख 33 हजार 800 रुपये नकद और 8.5 किलोग्राम सोना बरामद किया जा चुका है। ताजा बरामदगी ने माओवादी संगठन के छिपे आर्थिक संसाधनों को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है।

छत्तीसगढ़ बस्तर माओवादी डंप

एक तरफ हथियारों का जखीरा, दूसरी तरफ नकदी का भंडार

नारायणपुर में हथियारों की बरामदगी और बीजापुर में जमीन के नीचे छिपी नकदी मिलने की घटनाएं बस्तर में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की अहम तस्वीर पेश करती हैं। सुरक्षा एजेंसियां लगातार सर्चिंग और खुफिया सूचनाओं के आधार पर माओवादी संगठन के पुराने डंप और संसाधनों का पता लगा रही हैं। इन कार्रवाइयों से संगठन के हथियारों और आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करने की कोशिशों को मजबूती मिली है।

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

Kal Kal Mausam: 10 से ज्यादा राज्यों में कोहरे और बारिश का डबल अटैक, 26 नवंबर के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Saurav Das Passport Notice: सौरव दास को MEA ने क्यों भेजा नोटिस? जन्मस्थान की जानकारी में मिली गड़बड़ी

बिहार में AI की दुनिया का नया ठिकाना! CtrlS लगाएगी 10 हजार करोड़, 2029-30 तक शुरू होगा प्रोजेक्ट

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट